For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167656279
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: ग्राम पंचायत दौराई की सरपंच रेखा गुर्जर के द्वारा समस्याओं के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Post Views 61

September 15, 2020

खानपुरा दौराई और कंचन नगर के निवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर लगाए कई आरोप

ग्राम पंचायत दौराई की सरपंच रेखा गुर्जर के द्वारा समस्याओं के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

खानपुरा दौराई और कंचन नगर के निवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर लगाए कई आरोप

ग्राम पंचायत दौराई के अंतर्गत आने वाले खानपुरा, दौराई और कंचन नगर के लोग पिछले 6 महीने से क्षेत्र में भरे गंदे पानी की समस्या से खासे परेशान हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे सरपंच पति चंद्रभान गुर्जर ने बताया कि कल कंचन नगर निवासी विजय बवाना की इस गंदे पानी में गिरने से मृत्यु हो गई जिसके लिए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से मांग की गई है। साथ ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले खानपुरा नाले के पानी के निकास को दौराई में घुसने से रोका जाए। इस वक्त दौराई गंदे पानी का तालाब बना हुआ है। वहीं रेलवे अंडरपास भी यहां रहने वाले लोगों के लिए नासूर बन चुका है। पिछले 6 माह से इन सभी जन समस्याओं के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम से कार्रवाई की मांग की गई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अभी कोरोना काल के चलते लोग इकट्ठा नहीं आ पाते अन्यथा यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच सकते थे। गुर्जर ने मांग की है कि यथाशीघ्र इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को प्रशासन राहत दे। इस मौके पर पुष्कर विधायक सुरेश रावत भी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved