For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155860137
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

Ajmer News:

August 24, 2026

अजमेर न्यूज़: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: साराण थाना क्षेत्र के बावड़ी गांव निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी नारायण जाट के साथ माल परिवहन के नाम पर करीब 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नारायण ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई है।साईबर थाने के हेड कांस्टेबल हितेन्द्र बागड़ी ने बताया कि पीड़ित नारायण के व्हाट्सएप ग्रुप पर कर्नाटक माल भेजने का मैसेज आया था। इसके बाद मनोज नाम के व्यक्ति ने संपर्क कर दो गाड़ियों की व्यवस्था होने की बात कही। नारायण ने मानकपुर से माल लोड करवाकर कर्नाटक के लिए रवाना कर दिया।आरोप है कि एडवांस के नाम पर पहले 50 हजार रुपये मनोज के खाते में जमा किए गए। शाम को दोबारा पैसे मांगने पर नारायण ने 1.50 लाख रुपये और खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन लोकेश नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने एडवांस राशि नहीं मिलने की बात कही। नारायण ने जब मनोज से संपर्क किया तो उसने दोपहर 12 बजे तक लोकेश को पैसे देने की बात कही। इसके बाद कई बार फोन करने पर मनोज ने मोबाइल बंद कर लिया। तब नारायण को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है।

August 24, 2026

अजमेर न्यूज़: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी

अजमेर न्यूज़: अजमेर। मेंयो लिंक रोड निवासी सेवानिवृत अध्यापक दिग्विजय सिंह राठौड़ के साथ टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साईबर थाने के हेड कांस्टेबल हितेन्द्र बागड़ी ने बताया कि दिग्विजय सिंह टेलीग्राम चला रहे थे, इसी दौरान उन्हें निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें मोटे मुनाफे का लालच दिया गया था।विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनके व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हुई। ठगों ने उन्हें निवेश के अलग-अलग प्लान बताए और मुनाफे का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर दिग्विजय सिंह ने भेजे गए स्कैनर के जरिए दो बार 1-1 हजार और चार बार 2-2 हजार रुपये, कुल 10 हजार रुपये निवेश कर दिए।बाद में जब उन्होंने अपनी राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कहा कि 23,518 रुपये और जमा करने पर राशि वापस मिल जाएगी। दिग्विजय सिंह ने बताए गए खाते में यह राशि भी जमा कर दी। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद फिर मैसेज भेजकर कहा गया कि राशि गलत डाली गई है और अब 23,520 रुपये जमा करने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा।लगातार रकम जमा कराने के बावजूद पैसे वापस नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

August 24, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर 

अजमेर न्यूज़: अजमेर। शहर में ऑनलाइन भुगतान के जरिए ठगी का नया मामला सामने आया है। देहली गेट स्थित सौम्या बैंगल्स की दुकान पर एक शातिर ने मौका पाकर दुकान का QR स्कैनर हटाकर उसकी जगह अपना स्कैनर चिपका दिया।मामला उस समय सामने आया जब एक ग्राहक ने भुगतान के लिए QR स्कैन किया, लेकिन स्क्रीन पर दुकानदार के बजाय किसी दूसरे नाम की जानकारी सामने आई। इस पर दुकानदार को शक हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान के अलावा सामने स्थित गुजरात खिलौने वाले और सोहन हलवे की दुकान पर भी अपने QR स्कैनर लगाया,घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने बाजार के व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा की, ताकि अन्य व्यापारी सतर्क रहें और किसी तरह की ऑनलाइन ठगी से बच सकें। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक दिलीप खेमानी ने बताया कि व्यापारियों ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि डिजिटल भुगतान के लिए लगाए गए QR स्कैनर की समय-समय पर जांच करें और भुगतान के दौरान प्राप्तकर्ता का नाम जरूर सत्यापित करें।पीड़ित द्वारा फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

August 24, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां।

अजमेर न्यूज़: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। अजमेर के दिल्ली गेट इलाके में रात करीब पौने 12 बजे एक मामूली सी बात खूनी झड़प में बदल गई। विवाद सिर्फ इतना था कि ऑटो चालक ने पैदल जा रहे जायरीन को सामने से हटने को कहा था। बात गाली-गलौज से शुरू हुई और मारपीट तक पहुंच गई। जायरीन के साथियों ने चालक को पीटा, तो ऑटो में सवार लोगों ने जायरीन को धुन दिया। सड़क पर 10 मिनट तक जमकर लाठियां चलीं। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। शहर में रात के समय ऐसी घटनाएं पुलिस गश्त पर सवाल उठाती हैं! 

August 24, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित

अजमेर न्यूज़: अजमेर में मनचाही पोस्टिंग हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी ट्रांसफर एवं शिक्षण व्यवस्था आदेश पेश करने का मामला सामने आया है। मामले में विभाग ने शिक्षिका सुमन देवी को निलंबित कर दिया है, जबकि गंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के इस्तेमाल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाने के ASI भवानी सिंह राठौड़ के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजयसर के प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 19 अगस्त को सुमन देवी ने बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के नाम से जारी 18 अगस्त का आदेश पेश किया। इसमें उन्हें हनुमानगढ़ के भादरा ब्लॉक स्थित विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था के तहत भेजे जाने का उल्लेख था। बाद में विभागीय सत्यापन में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं होना सामने आया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने 21 अगस्त को शिक्षिका को निलंबित कर मुख्यालय भिनाय बीईओ कार्यालय तय किया। गंज पुलिस ने 23 अगस्त को मामला दर्ज कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

August 24, 2026

अजमेर न्यूज़: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

अजमेर न्यूज़: अजमेर/पुष्कर। कांवड़ यात्रा के दौरान पुष्कर में डीजे पिकअप से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामधाम चौराहे के पास डीजे से सजी पिकअप को एक तरफ से ऊंचा उठाकर जोखिम भरा स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। जिस समय यह स्टंट किया गया, उस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में जरा सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक वीडियो सोमवार सुबह का, जबकि दूसरा वीडियो आज का है। यानी लगातार दो दिनों में डीजे पिकअप से स्टंट के वीडियो सामने आए हैं। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।गौरतलब है कि पिछले साल भी कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पिकअप से इसी तरह के खतरनाक स्टंट के वीडियो सामने आए थे। तब प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चालक और वाहन के खिलाफ कार्रवाई की थी। साथ ही कांवड़ यात्रा में डीजे पिकअप के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी।अब एक बार फिर ऐसे वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे जानलेवा स्टंट पर तत्काल रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

August 23, 2026

अजमेर न्यूज़: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल द्वारा 23 अगस्त 2026 रविवार को दयानंद महाविद्यालय ग्राउंड पर भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा किया गया। शुभारंभ के पश्चात विधायक अनीता भदेल और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झूला झूलते हुए मेले का आनंद लिया।साथ ही स्टॉल्स पर व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। विधायक भदेल ने बताया कि इस वर्ष फेस्ट को पहले से ओर अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। विधायक भदेल ने बताया कि इस फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य यह है कि फेस्ट में भाग लेने वाली महिलाएं न केवल मनोरंजन का भरपूर आनंद ले सकें, बल्कि सशक्तिकरण, जागरूकता, और स्वास्थ्य के पहलुओं को भी आत्मसात कर सकें। विधायक भदेल ने कहा कि यह उत्सव महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसमें शामिल होकर उत्सव का आनंद ले सकें और अपने परिवार के साथ यादगार पल बिता सकें। विधायक भदेल ने बताया कि मानसून फेस्ट में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल, मिस ब्राइडल, रिश्ते श्रेणी इनके अतिरिक्त विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया है। विजेताओं को उपयोगी व आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के साथ बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चों के लिए कैमल सफारी, हॉर्स राइडिंग, ऊंट गाड़ी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, कुर्सी रेस, हाउजी, बच्चों की कुर्सी रेस, बॉल अटैक, पहिया घुमाओ-इनाम जीतो सहित अनेक मनोरंजक खेल सहित मेले में करीब 100 स्टॉल लगाई गई हैं, जहां हैंडमेड राखियां, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, साड़ियां, सूट, पर्स, वॉल हैंगिंग, मांडना एवं अन्य कलात्मक उत्पाद उपलब्ध हैं।  विधायक भदेल ने बताया कि लहरिया राउंड, ट्रेडिशनल राउंड और ब्राइडल राउंड में विजेताओं को उपयोगी व आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल और मिस ब्राइडल की विजेताओं को 43 इंच एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जाएगें। रिश्ते श्रेणी में मां-बेटी, सास-बहू, देवरानी-जेठानी और ननद-भाभी राउंड के प्रथम विजेता को वॉशिंग मशीन, द्वितीय विजेता को मिक्सर ग्राइंडर तथा तृतीय विजेता को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लहरिया, ट्रेडिशनल, ब्राइडल और रिश्ते श्रेणी में 10-10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मेले में आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मातृ शक्ति फाउंडेशन की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष मानसून फेस्ट में पहली बार अंतरविद्यालय समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।विधायक भदेल ने बताया कि मेले के समापन अवसर पर विशेष लक्की ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इसमें लक्की ड्रॉ के माध्यम से तीन भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रथम विजेता को ई-बाइक, द्वितीय व तृतीय विजेता को पुरस्कार दिए जाएगें। कार्यक्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, राखी राठौड़, कल्पना देवी, दीप्ति किरण माहेश्वरी, अनिता सिंह गुर्जर, सुशील कंवर पलाड़ा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित ररहे। इसके अलावा हिन्दुस्तान जिंक के इकाई प्रमुख निरम्लेन्दू जी, ब्रह्माकुमारी शांता दीदी एवं रूपा दीदी सहित अनेक विशिष्ट महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।

August 23, 2026

अजमेर न्यूज़: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट

अजमेर न्यूज़:  नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा ने सात साल पुरानी नगर निकाय राजनीति से सबक लेते हुए प्रत्याशी चयन में संगठनात्मक निष्ठा को प्रमुख कसौटी बनाने का संकेत दिया है। कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आरोप लगाया कि सात साल पहले भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कुछ लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात करते हुए संगठन पर कुठाराघात किया था। ऐसे में इस बार पार्टी केवल चुनाव जीतने की क्षमता ही नहीं, बल्कि जीतने के बाद भी संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता को गंभीरता से परखेगी।  पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में रावत ने कहा कि पार्टी की पहली प्राथमिकता निष्ठावान, टिकाऊ और जिताऊ कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाना है। उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना पिछली नगर निकाय राजनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के टिकट पर जीतने वाले कुछ लोगों ने बाद में पार्टी के साथ गद्दारी की और संगठन को नुकसान पहुंचाया। सात साल पुराने इस कथित घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए इस बार दावेदारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, संगठन के प्रति समर्पण और चुनाव के बाद पार्टी के साथ बने रहने की क्षमता का भी आकलन किया जाएगा। रावत के इस बयान को टिकट के दावेदारों के लिए स्पष्ट राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। पार्टी ऐसे चेहरे पर दांव लगाना चाहती है, जो जनाधार और जीत की क्षमता रखने के साथ संगठन के प्रति भरोसेमंद भी हो। चुनाव से पहले पार्टी के प्रति निष्ठा जताने के बजाय पिछले वर्षों में संगठन के लिए किए गए कार्यों को भी टिकट चयन में महत्व मिलने की संभावना है।सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा के जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी, नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल पाठक, मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, अजमेर देहात भाजपा प्रवक्ता अरुण वैष्णव सहित सभी 25 वार्डों के चुनाव पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वार्डवार राजनीतिक स्थिति, संभावित दावेदारों, संगठनात्मक समीकरणों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। रावत ने बताया कि पुष्कर नगर परिषद के सभी 25 वार्डों में भाजपा ने एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मतदाताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी अलग-अलग स्तर पर फीडबैक जुटा रहे हैं। जनता और संगठन से मिलने वाली आम राय के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में संबंधित वार्ड के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। वार्ड की आरक्षण श्रेणी के अनुसार सामान्य, ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग के योग्य एवं प्रभावी स्थानीय कार्यकर्ताओं पर विचार किया जाएगा। युवा दावेदारों को लेकर रावत ने कहा कि आज का युवा अनुभवी, पारदर्शी और प्रखर है। केवल वरिष्ठता के आधार पर टिकट तय नहीं होगा। जिन वार्डों में युवा कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभालने, जनता के बीच काम करने और चुनाव जीतने में सक्षम दिखाई देंगे, वहां उन्हें भी अवसर दिया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन को भी महत्व दिया जाएगा। रावत ने दावा किया कि भाजपा का लक्ष्य पुष्कर नगर परिषद में प्रचंड बहुमत से अपना बोर्ड बनाना है। उन्होंने सभी 25 वार्डों में जीत का विश्वास जताया। प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तारीख को लेकर उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।

August 23, 2026

अजमेर न्यूज़: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

अजमेर न्यूज़: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में दूध बोनस के करीब 400 करोड़ रुपए बकाया हैं। गृह मंत्री अमित शाह अब दुग्ध उत्पादकों की आजीविका पर कुठाराघात करने के लिए अमूल को राजस्थान में स्वतंत्र डेयरी फेडरेशन के लिए मैदान में उतारने वाले हैं जिसका राजस्थान डेयरी फेडरेशन विरोध कर रहा है। इसी को लेकर आज अजमेर में अमूल के विरोध में दुग्ध उत्पादकों का महाकुंभ आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में दुग्ध उत्पादकों ने भागीदारी निभाई है। अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो  सुप्रीम कोर्ट की शरण लेंगे । अजमेर में रविवार को अमूल डेयरी के विस्तार के विरोध और राजस्थान के स्थानीय सहकारी नेटवर्क सरस को बचाने की मांग को लेकर किसानों-पशुपालकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। तबीजी फार्म के पास कच्छावा गार्डन में आयोजित 'सरस सहकार महाकुंभ' में प्रदेश के 15 जिलों से हजारों किसान और पशुपालक पहुंचे। मंच से 'अमूल भगाओ-सरस बचाओ' का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए चेताया कि राजस्थान में अमूल के विस्तार को बढ़ावा दिया गया तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाया जाएगा। महाकुंभ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर किसानों और पशुपालकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान दूध, बकरी और अनाज बेचकर अपने बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए पैसा जोड़ता है, लेकिन आज पूरे राजस्थान में किसानों के दूध और बोनस का करीब 400 करोड़ रुपए सरकार पर बकाया है। इससे पशुपालक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में अस्पतालों में गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा और सरकारी स्कूलों में भवन और शिक्षक तक नहीं हैं। किसानों को नकली खाद और नकली दवाइयों की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से तुलना करते हुए कहा कि पांच साल में 10 लाख गरीबों को पट्टे दिए गए थे, जबकि मौजूदा सरकार में हाईकोर्ट के स्टे के कारण गरीबों के काम अटक गए हैं। डोटासरा ने पंचायती राज, सहकारिता, छात्रसंघ और नगर निकाय चुनावों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरस और सहकारिता को बचाने की लड़ाई अकेले पशुपालकों की नहीं है। कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के मॉडल का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए राज्यों के स्वतंत्र सहकारी ढांचे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। चौधरी ने कहा कि राजस्थान के पशुपालक सरस की कीमत पर अमूल का कब्जा किसी भी सूरत मेंअजमेर डेयरी अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो सहकारिता से जुड़े लोग सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। चौधरी ने कहा कि सरस केवल एक डेयरी ब्रांड नहीं, बल्कि राजस्थान के लाखों पशुपालकों की आजीविका और सहकारी व्यवस्था से जुड़ा नेटवर्क है। महाकुंभ में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, कई पूर्व विधायक, 15 जिला दुग्ध संघों के प्रतिनिधि और सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

August 23, 2026

अजमेर न्यूज़: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह 

अजमेर न्यूज़: अजमेर 23 अगस्त- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रघुवीर सिंह ने रविवार को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर कहा है कि हमें अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखते हुये नये भारत का निर्माण करना होगा। उन्होने इस अवसर पर कहा कि सिन्ध के बिना हिन्द अधूरा है।     सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह ने वहां उपस्थित जनसमूह को उक्त सम्बोधन देते हुये कहा कि हमारी सभ्यता मानव समाज की अनूठी सभ्यता है जहां उसके आर्दशों पर चलकर सुसंस्कृत भारत का निर्माण सम्भव होगा। हमें पूर्वजों के स्थान व इतिहास से प्रेरणा लेकर बदलने के लिये वीरतापूर्वक प्रयास करने होगें। उन्होनें अखण्ड भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिये हमें अपनी भाषा व सभ्यता की जडों को मजबूत करना होगा। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम आने वाली पीढी को अपने सुनहरे इतिहास से रूबरू करा रहे हैं।     अहमदाबाद से आये वीर बलिदानी रूपलो कोल्ही के परिवार में छठी पीढी की बहिन पूनम रूपलाणी व अधिवक्ता किशोर पटेल कोल्ही ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक वर्ष अजमेर के दाहरसेन स्मारक पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर मिलता है और यही देश का यह एक मात्र स्मारक है जहां महाराजा दाहरसेन के साथ राणा रतन सिंह, रूपलो कोल्ही व हेमू कालाणी की मूर्ति स्थापित है जो राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करती है।     भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान व जयन्ती के अवसर पर देशभर की ईकाईयों की आरे से सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के सहयोग से देशभक्ति कार्यक्रम, संगोष्ठियां व अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।     जयन्ती समारोह के मुख्य समन्वयक कवंल प्रकाश किशनानी ने इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुये विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। पूर्व उपमहापौर सम्पत सांखला ने स्वागत भाषण व निरंजन शर्मा ने आभार प्रकट किया। मंच का संचालन पुरूषोतम तेजवाणी ने किया।        समारोह का शुभारंभ हिंगलाज माता, बाबा श्रीचन्द भगवान की पूजन के साथ महाराजा दाहरसेन की मूर्ति पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया गया। हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित दाहरसेन स्मारक पर आयोजित सात दिवसीय जयन्ती समारोह पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पारंपरिक खेलकूद, रंगभरो प्रतियोगिता, राईफल शूटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को स्मृतिचिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।  देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध -     पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम में सप्तक संस्था की ओर से ललित शर्मा एवं साथीगण व नवनीत पंजाबी, संत कंवरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय रूकमणी वतवाणी, राजकीय अल्पभाषाई शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की व्याख्याता लता ठारवाणी...... प्यारो भारत देश असांजो, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, एच.के.एच. उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजली हरवाणी, आदर्श विद्या निकेतन देशभक्ति गीत ज्योति खोरवाल ने भारत मां की संतान हम ..... की प्रस्तुतियों पर सभी को मंत्रमुग्ध किया। राजेश भाट ने कच्ची घोडी नृत्य प्रस्तुत किया।      समारोह में विश्व हिन्दु परिषद के केन्द्रीय सह मंत्री आनन्द गोयल, प्रान्त सह मंत्री रहे शशि प्रकाश इन्दौरिया, समिति के विनीत लोहिया, शिव प्रसाद गौतम, दुर्गा प्रसाद शर्मा, किशोर कुमार मारोठिया, सुशील भागचंदाणी, विष्णु अवतार भार्गव, भैरू गुर्जर, कमलेश शर्मा, रमेश एच. लालवाणी, अजय कपूर, जयकिशन लख्याणी, लाल नाथाणी, महेश ईसराणी, हरकिशन टेकचंदाणी, प्रकाश हिंगोराणी, डॉ. भरत छबलाणी, जयप्रकाश मंघाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

August 23, 2026

अजमेर न्यूज़: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित

अजमेर न्यूज़: राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला अजमेर का  चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन सी बी ई ओ कार्यालय सभागार अराई में जिला स्काउट गाइड अजमेर उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल वैष्णव, दमयंती परमार , सी बी ई ओ अराई रमेश चन्द मीणा, सी बी ई ओ श्रीनगर हेमंत मिश्रा, विनोद दत जोशी सहायक राज्य संघटन आयुक्त अजमेर, चंद्र प्रकाश शर्मा एसीबीओ प्रथम, लक्ष्मण सिंह चौधरी एसीबीओ द्वितीय के आथित्य् में संपन्न हुआ । जिला सचिव श्री सत्यनारायण वैष्णव ने बताया कि जिला अजमेर का वार्षिक अधिवेशन में अतिथियों का बैंड एवं गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन पश्चात रा बा उ मा वि अराई द्वारा 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी सॉन्ग सोने री धरती जठे, चांदी रो आसमान..... व आओ नी पधारो म्हारे देश.....पर नृत्य कर सुंदर कार्यक्रम  प्रस्तुत किय गये। इसमें जिलेभर के प्रतिनिधियो व सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन में स्काउट गाइड की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक छात्रों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।  सी बी ई ओ अराई रमेश चंद मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज निर्माण और विकास में स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने स्काउट गाइड को समाज में अनुशासन की सीढ़ी बनाने हुए विद्यार्थियों को इसकी गतिविधियो से जुड़कर जीवन की शुरुआत करने का आह्वान किया। विनोद जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने कहा कि अजमेर जिले की गतिविधियां सक्रिय कार्यकर्ता एवं निस्वार्थ भाव से स्काउट गाइड द्वारा किए कर्मों का ही फल है।  इससे फलस्वरुप अजमेर जिला की श्रेष्ठ उपलब्धियां रही है इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा दिया गया समय समय पर कार्य भी किया जाता है जिसमें अग्रणी भूमिका जिला अजमेर के स्काउट गाइड अहम भूमिका निभाते है। इसके पश्चात व्यावहारिक अधिवेशन में जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा प्राप्त संदेशों का पठन, गत अधिवेशन की कार्यवृत्त की पुष्टि, सत्र 2026-27 के ऑडिटर की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया ।वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2025-26 का नरेन्द्र खोरवाल सी ओ स्काउट अजमेर द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया। सी ओ गाइड अनिता तिवाड़ी ने बताया कि विशिष्ट उपलब्धियों में हिमालय वुड बेज, शत प्रतिशत कोटामनी जमा कराने वाले स्थानीय संघ पीसांगन, आदर्श नगर, तोपदड़ा, नसीराबाद, सावर का सम्मान किया गया। साथ ही पुरस्कार की कड़ी में स्व. उर्मिला मेहरा पूर्व राज्य संगठन आयुक्त गाइड की स्मृति में श्रेष्ठ कार्य व उपलब्धि वाले स्थानीय संघ में प्रथम स्थान पीसांगन को 7000 रुपए, द्वितीय स्थान तोपदड़ा को 5000 रुपए, तृतीय स्थान आदर्शनगर को 3000 रुपए का नगद पुरुस्कार दिया गया। स्थानीय संघ अराई सचिव दीपक चौपड़ा ने कहा कि जिला अधिवेशन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक अराई द्वारा सभी संभागियों को अल्पाहार व वेलकम किट दिया गया व साथ ही गोपाल लाल साहू सेवानिवृत्त सहायक कर्मचारी मनोहरपूरा अराई द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई इन भामाशाह का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। इस प्रकार व्यावहारिक अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमे जिला कमिश्नर कब राजीव कुमार मिश्रा, जिला कमिश्नर स्काउट संजय दत्ता, जिला कमिश्नर बुलबुल मीना जाट सहित अजमेर जिले के सभी स्थानीय संघ के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड और गाइड प्रतिनिधि सचिव संयुक्त सचिव जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने भाग लिया कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संघ अराई के सचिव दीपक चौपड़ा के नेतृत्व में किया गया व्यवहारिक अधिवेशन  सी ओ नरेंद्र खोरवाल एवं सी ओ गाइड अनीता तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

August 23, 2026

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

अजमेर न्यूज़: किशनगढ़/अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के रविवार को किशनगढ़ आगमन पर अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।डोटासरा के स्वागत के लिए जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश का संकेत बताया। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर जोर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पार्टी का दावा है कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से नाराज है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने कहा कि संगठन अब जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेगा। भाजपा सरकार पर साधा निशाना कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने और तानाशाही रवैया रखने का आरोप लगाया।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जनता के स्वाभिमान, अधिकारों और स्थानीय समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और संगठनात्मक स्तर पर भी अभियान को मजबूत किया जाएगा। अजमेर में संगठन को सक्रिय करने की तैयारी किशनगढ़ में हुए स्वागत कार्यक्रम को अजमेर जिले में कांग्रेस की संगठनात्मक सक्रियता से भी जोड़कर देखा जा रहा है। निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच प्रदेशाध्यक्ष का दौरा स्थानीय कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और संगठन को चुनावी मोड में लाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कांग्रेस नेतृत्व का फोकस बूथ और वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, महिलाओं और युवाओं को ज्यादा जिम्मेदारी देने तथा स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडे में शामिल करने पर रहेगा। ‘सड़क से सदन तक लड़ेंगे जनता की लड़ाई’ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी। उन्होंने इसे प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में अभियान की शुरुआत बताया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया और आगामी चुनावों में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।