For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155829739
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में कर्मचारियों का 2 घंटे कार्य का बहिष्कार आज भी जारी।

Post Views 11

September 15, 2020

सहायक ओर सफ़ाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कर रहे हैंआंदोलन।

जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में कर्मचारियों का 2 घंटे कार्य का बहिष्कार आज भी जारी।

सहायक ओर सफ़ाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कर रहे हैंआंदोलन। 

मंगलवार को भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड के अस्पताल के बाहर समस्त कर्मचारियों ने 2 घंटे कार्य का बहिष्कार कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी यूनियन के किशनलाल ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक को कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन वो कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहे। जबकि अस्पताल में कर्मचारियों की भारी कमी है। जिसके चलते  कर्मचारियों पर काम का दवाब बढ़ गया है। वहीं वार्ड लेडी रीता खेमचंद ने बताया कि 1996 के बाद से अस्पताल में कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। जब अस्पताल में 20 वार्ड हुआ करते थे तब 465 कर्मचारी काम करते थे  अब 200 वार्ड हो गए हैं लेकिन कर्मचारी घटकर 100 ही रह गए हैं। ऐसे में 600 सफाई व सहायक कर्मचारियों की जरूरत है। तभी अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू चलाई जा सकती है। इस मौके पर कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगा कर अपना विरोध जताया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved