For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167655200
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: दूध के टैंकर को लूटने पहुंचे 5 बदमाश, गश्त कर रही पुलिस ने देखा तो भागे, पीछा कर सभी को पकड़ा

Post Views 21

September 15, 2020

चालक के साथ मारपीट कर बदमाश टैंकर लूटने का प्रयास कर ही रहे थे कि सामोद पुलिस मौके पर पहुंच गई

जिले के चौमूं में मंगलवार देर रात सामोद में बदमाशों ने एक दूध टैंकर को लूटने की कोशिश की। इस दौरान ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। बदमाश को वारदात को अंजाम दे रहे थे, इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख बदमाश मौके से भागने लगे। जि‍न्हें पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना सामोद क्षेत्र के बांसा रोड की है। जहां बोलेरो सवार बदमाशों ने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 3.30 बजे एक दूध टैंकर को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की। बदमाश टैंकर लूटने का प्रयास कर ही रहे थे कि सामोद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी बोलेरो भी जब्त कर ली गई।

सामोद थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पांचों बदमाशों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जिसमें हाइवे पर लूटपाट करने वाली गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सामोद थाना प्रभारी हरबेंद्र सिंह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved