For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178812054
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: चीन का दावा- नवंबर तक आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी कोरोनावायरस वैक्सीन; दुनिया में अब तक 2.94 करोड़ केस

Post Views 61

September 15, 2020

दुनिया में 9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ

दुनिया में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 94 लाख 34 हजार 021 हो चुका है। अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 12 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 32 हजार से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अब बात करते हैं दुनियाभर में कोरोनावायरस से जुड़ी कुछ अहम खबरों की।

चीन में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के एक अफसर ने दावा किया है कि नवंबर तक कोरोनावायरस वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। चीन में कोविड-19 की चार वैक्सीन पर रिसर्च चल रहा है। इनका ट्रायल आखिरी चरण में हैं। इनमें से तीन वैक्सीन जरूरतमंदों और कर्मचारियों को लगाने की पेशकश की जा चुकी है। इसके लिए इमरजेंसी प्रोग्राम जुलाई में शुरू किया गया था। सीडीसी की चीफ बायोसेफ्टी एक्सपर्ट गुइझेन वू ने सरकारी टीवी चैनल से बातचीत में कहा- मैंने खुद अप्रैल में एक ट्रायल में हिस्सा लिया था। अब तक इसके कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं।

वू ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वे किसी वैक्सीन की बात कह रही हैं। साइनोफार्म और साइनोवेक बायोटेक कंपनियां तीन वैक्सीन पर रिसर्च कर रही हैं। चौथी वैक्सीन केनसाइनो बायोलॉजिस कंपनी डेवलप कर रही है। चीन की सेना ने जून में इस वैक्सीन को अप्रूवल दिया था। साइनोफार्म ने जुलाई में कहा था कि उसकी वैक्सीन इस साल के आखिर तक बाजार में आ जाएगी। इसके तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं।

अमेरिका: पेन्सिलवेनिया में कोर्ट का आदेश
यहां एक फेडरल कोर्ट ने गर्वनर के उस आदेश को असंवैधानिक बताया है जिसमें उन्होंने लोगों के जुटने, लॉकडाउन लगाने और कारोबार बंद करने के आदेश दिए थे। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान डिस्ट्रिक्ट जज विलियम स्टिकमैन ने कहा- गर्वनर टॉम वोल्फ्स के उस आदेश को सही नहीं माना जा सकता जो लोगों के बुनियादी अधिकारों की सीमा तय करते हैं। टॉम के आदेश के खिलाफ कई काउंटीज के मेयर्स ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था- जो प्रतिबंध लगाए गए हैं वे हमारे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हैं। लिहाजा, इन्हे हटाया जाना चाहिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved