For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 114569761
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की 89वीं बैठक सम्‍पन्‍न  |  Ajmer Breaking News: सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 में अजमेर डिवीजन के पहलवानों का शानदार प्रदर्श,मंडल रेल प्रबन्धक ने सम्मानित कर दी शुभकामनाऐं |  Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, संपर्क पोर्टल, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: 2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान,वर्षगांठ कार्यक्रमों की श्रृंखला में गौ-पूजन एवं गौ-सेवा का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंचशील का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: राज्य सरकार के दो वर्ष, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: एथेनियम: द इंग्लिश लिटरेरी फोरम ने स्पेक्ट्रम: द ड्रामैटिक क्लब तथा डेसकार्टेस: द फ्रेंच क्लब, सोफिया कॉलेज के सहयोग से 15 दिसंबर 2025 को पेगासस: द लिटरेरी कार्निवल 2025 का सफल आयोजन किया। |  Ajmer Breaking News: देवनगर में परिवार पर जानलेवा हमला, 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस पर उठे सवाल, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस कर रही मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा का विशेष आयोजन, सरोवर पर दूध अभिषेक कर की गई दीर्घायु की कामना |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत राधा विहार कॉलोनी के बाहर बिल्डिंग गिरने के दौरान हुआ हादसा, अचानक भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पाकिस्तान में एक साल में दूसरे हिंदू डॉक्टर की हत्या; पिछले साल महिला डॉक्टर का रेप के बाद कत्ल किया गया था

Post Views 11

September 15, 2020

पिछले साल 16 सितंबर को लरकाना के कॉलेज होस्टल में डॉक्टर नम्रता चंदानी का शव मिला था

पाकिस्तान में एक और हिंदू डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। डॉक्टर का नाम लाल चंद बागरी बताया गया है। बागरी सिंध प्रांत के तांदो अल्यहार में प्रैक्टिस करते थे। सोमवार रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और चाकू से उनका गला रेत दिया। शरीर पर चाकू के कुछ और जख्म मिले हैं।

एक साल में किसी हिंदू डॉक्टर की पाकिस्तान में यह दूसरी हत्या है। पिछले साल कराची के करीब लरकाना के गर्ल्स होस्टल में डॉक्टर नम्रता चंदानी का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि नम्रता की रेप के बाद हत्या की गई है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी
तांदो अल्यहार सिंध प्रॉविंस का एक कस्बा है। यहां ज्यादातर सिंधी समुदाय के लोग रहते हैं। लाल चंद भी सिंधु समुदाय से आते थे। उनका क्लीनिक घर में ही था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार शाम कुछ लोग उनके घर में घुसे। उन्होंने डॉक्टर बागरी पर चाकू से कई वार किए। कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस कार्रवाई के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। बागरी का बेरहमी से गला भी रेत दिया गया था।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved