For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124870191
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अजमेर न्यूज़: कंचन नगर के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन

Post Views 11

September 14, 2020

सड़क पर पानी भरा होने से हुआ हादसा बुजुर्ग की गिरने से हुई मौत

कंचन नगर के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन

सड़क पर पानी भरा होने से हुआ हादसा बुजुर्ग की गिरने से हुई मौत

अजमेर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 25 में आने वाले कंचन नगर इलाके के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। यहां बारिश और सीवरेज का पानी सड़कों पर जमा है और वह भी लंबे वक्त से। पानी की वजह से सड़क के बीच गड्ढे हो गए हैं। जिनमें वाहन निकलते समय दुर्घटना तो होती है साथ ही जनहानि भी हो चुकी है। आज एक बार फिर इसी तरह का एक हादसा पेश आया जब एक बुजुर्ग की गिरने से मृत्यु हो गई। कंचन नगर में रहने वाले क्षेत्र वासियों का आरोप है कि यह मुख्य मार्ग दौराई और खानपुरा को भी जोड़ता है। लेकिन यहां निगम और पंचायत कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है। सरपंच पति चंद्रभान सिंह ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई भी इस क्षेत्र की सुध लेने को तैयार नहीं है। लोगों का सड़क पर से निकलना दूभर हो चुका है। यहां हर वक्त पानी भरा रहता है और उस पानी में गड्ढे भी नजर नहीं आते। आज एक शख्स की मौत हो गई इससे पहले भी इस तरह के हादसे यहां हो चुके हैं। प्रशासन को 15 से ज्यादा बार ज्ञापन दिए गए हैं। बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। आज लोगों का आक्रोश फूटा और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर रास्ता भी जाम किया। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की तब काफी देर बाद शव को जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved