For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178812127
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: राजकीय कन्या महाविद्यालय संगीत विभाग की छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 11

September 14, 2020

प्रायोगिक परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थिति लगाने से उपजा है विवाद

राजकीय कन्या महाविद्यालय संगीत विभाग की छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थिति लगाने से उपजा है विवाद

राजकीय कन्या महाविद्यालय मे भी अब राजनीति देखने को मिल रही है। आज आंतरिक परीक्षक नीलू व्यास संगीत विभाग की छात्राओं को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया को बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय में 14 और 15 फरवरी को संगीत की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी थी जिसमें महाविद्यालय की रेणुका मैडम ने पोर्टल पर 13 फरवरी को सभी छात्रों की अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद उन्हें अंक देने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। नीलू व्यास ने बताया कि उन्होंने ऑफलाइन अंक भेजने के साथ लेटर भी भेजा। लेकिन महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कश्यप, उपाचार्य चेतन प्रकाश, रेणुका मैडम का पक्ष लेकर उन्हें बचाने में जुटे हुए हैं। वही अनुपस्थिति लगने से तमाम छात्राओं का भविष्य अंधकार में होता नजर आ रहा है। ऐसे में इसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्राचार्य, उप आचार्य और रेणुका मैडम की है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved