For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: दरगाह थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर से सामान हुआ चोरी

Post Views 41

September 14, 2020

पुलिस ने मुकदमे के आधार पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, माल किया बरामद

दरगाह थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर से सामान हुआ चोरी

 पुलिस ने मुकदमे के आधार पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, माल किया बरामद

दरगाह थाने में 4 सितंबर को सलीम नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी दुकान के बाहर से सामान चोरी हो गया है। जिस पर दरगाह थाने के कुंदन सिंह एएसआई के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर चोरों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में रहने वाले शेख खलील और मोहम्मद दिलावर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है। दरगाह थाना प्रभारी रमेन्द्र हाड़ा ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकेगा।