For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147007663
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

राजस्थान न्यूज़: पोकरण फायरिंग रेंज में हादसा

Post Views 11

September 14, 2020

परीक्षण के दौरान देसी हॉवित्जर तोप का गोला दागते ही बैरल फटा, तीन घायल

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान एक देसी तोप का बैरल फट जाने से सोमवार को तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का फायरिंग रेंज के अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सी कंपनी की तोप का बैरल फटने से यह हादसा हुआ।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि इन दिनों पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में देश में ही निर्मित दो कंपनियों की 155 एमएम हॉवित्जर तोप का परीक्षण चल रहा है। परीक्षण निजी कंपनी सहित डीआरडीओ व सैन्य विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान तोप से गोला दागते ही यह वहीं पर फट गया। इससे बैरल फट गई और इसके पास में खड़े तीन विशेषज्ञ घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पोकरण की इस रेंज में सेना अपने नए हथियारों का परीक्षण व युद्धाभ्यास करती रहती है। इन परीक्षणों के दौरान कई बार हादसे हो जाते है। पूर्व में अमेरिका से खरीदी गई एम 777 का भी परीक्षण के दौरान एक बार बैरल फट गया था। बाद में यह माना गया कि इसमें काम में लिए गए गोलों की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार गोलों की गुणवत्ता तय मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण बैरल में दबाव बढ़ने के साथ गोला इसके अंदर ही फट जाता है। इस कारण ऐसे हादसे होते है। फिलहाल सैन्य विशेषज्ञ इस बात की जांच करने में जुटे है कि बैरल फटने के ताजा मामले में किस स्तर पर चूक हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved