For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167903666
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राज्यसभा-लोकसभा 2 शिफ्ट में चलेंगी, पहली बार एक सदन की बैठक में दोनों सदनों के चैम्बर और गैलरी का इस्तेमाल होगा सभी के लिए मास्क जरूरी

Post Views 11

September 14, 2020

मानसून सत्र के लिए 4000 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया, इनमें सांसद, उनका स्टाफ, संसद के कर्मचारी, सिक्योरिटी पर्सनल शामिल

कोरोना महामारी के बीच 17वीं लोकसभा का चौथा सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस बार यह ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार एक सदन की बैठक में दोनों सदनों के चैम्बर और गैलरी का इस्तेमाल होगा। दोनों सदनों में प्रश्नकाल नहीं होगा और शून्यकाल भी सीमित किया गया है। सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा।

इस बार सत्र के दौरान 18 दिन लगातार कार्यवाही चलेगी। कोई छुट्टी नहीं होगी। शनिवार और रविवार को भी काम होगा। आमतौर पर दोनों सदनों में एक साथ काम होता है, लेकिन इस बार दो शिफ्ट में होगा। लोकसभा आज सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे चलेगी। इसके बाद 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक लोकसभा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। वहीं, राज्यसभा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

सरकार 47 बिल पेश करेगी
मानसून सत्र में 47 विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें 11 विधेयक ऐसे होंगे जो अध्यादेश की जगह लेंगे। सत्र के पहले दिन राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। विपक्ष की ओर से राजद नेता मनोज झा और एनडीए से जदयू नेता हरिवंश के बीच कांटे की टक्कर है।

इसके अलावा, दोनों सदनों में प्रश्नकाल नहीं होने और शून्यकाल को सीमित करने पर भी विपक्ष सवाल उठा सकता है। इस सत्र के लिए 4000 लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया है। इनमें सांसद, उनका स्टाफ और संसद में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।

कांग्रेस 4 विधेयकों का विरोध करेगी, सोनिया अभी सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगी
कांग्रेस ने कहा है कि अर्थव्यवस्था, कोरोना और सीमा पर चीनी घुसपैठ के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। खेती से जुड़े तीनों विधेयकों के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में बदलाव वाले अध्यादेश का विरोध करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश में स्वास्थ्य जांच कराने गई हैं, इसलिए वे कुछ दिनों तक सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगी।

संक्रमण फैलने से रोकने के लिए क्या इंतजाम?
संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 6 बार रोज एसी बदले जाएंगे। सांसदों को कोरोना से बचाव के लिए डीआरडीओ की किट मिलेगी। हर किट में 40 डिस्पोजल मास्क, एन95 मास्क, सैनिटाइजर की 20 बोतलें, 40 ग्लब्ज और दरवाजा बंद करने के लिए टच फ्री हुक्स होंगे।

सांसद, स्टाफ और पत्रकारों के लिए क्या जरूरी होगा?

  • संसद में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाना जरूरी होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी।
  • सांसदों को संसद में एंट्री तभी मिलेगी, जब 72 घंटे पहले की जांच में उनकी और उनके स्टाफ की कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होगी। साथ ही उनके घरवालों, ड्राइवर और घरेलू नौकर की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव होना जरूरी है। सांसदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के साथ-साथ विपक्ष के दिग्गज नेता भी शामिल हैं।
  • संसद में पत्रकारों को मोबाइल फोन के जरिए लाइव टेलीकास्ट की परमिशन नहीं होगी। वे संसद परिसर में किसी मंत्री या सांसद का बयान भी नहीं ले सकेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved