Post Views 111
September 13, 2020
गवारडी गांव में एलएनटी के गोडाउन से दो लाख का माल चोरी
अलवर गेट थाने में हुआ मुकदमा दर्ज पुलिस कर रही है जांच
एलएनटी कंपनी के इंजीनियर अशोक कुमार द्वारा अलवर गेट थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एलएनटी कंपनी द्वारा गवांरडी गांव में इलेक्ट्रिफीकेशयन का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए गोदाम बनाया हुआ है गोडाउन में टिन, ट्रैश और इलेक्ट्रिकल का सामान रखा हुआ था। जिसमें से लगभग 2 लाख का सामान चोरी हुआ है। जिसकी रिपोर्ट परिवादी अशोक कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है। बहरहाल नारेली चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा को इस मामले की जांच सौंपी गई है।अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved