For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167705096
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: जैसलमेर में हादसा:गुजरात के श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई

Post Views 111

September 13, 2020

तीन की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

गुजरात के लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन कर जैसलमेर घूमने जा रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार सुबह एक ट्रैक्टर से टकरा गई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मरने वालों में कार सवार दो और एक ट्रैक्टर चालक शामिल है।

जैसलमेर जिले सांगड़ पुलिस थाना क्षेत्र के देवीकोट के समीप हादसा हुआ। यहां कार से टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। उसका मौके पर दम टूट गया। चालक बाड़मेर से ट्रैक्टर लेकर नहरी क्षेत्र में खेती करने जा रहा था। वहीं, टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार सातों लोग अंदर फंस गए। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक दो लाेगों की मौत हो चुकी थी। पांच घायलों को देवीकोट में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जैसलमेर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गुजरात के अमरावाणी से जिगर भाई पटेल और रमेश भाई की मौत हो गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved