For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167608905
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: विख्यात चिकित्सकों के साथ ओपन प्लेटफॉर्म पर कोरोना बचाव की चर्चा, 15 को कोरोना जागरूकता संवाद

Post Views 61

September 13, 2020

15 सितंबर सुबह 11:30 बजे इस चर्चा का सोशल मीडिया माध्यमों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा

लॉकडाउन हटने के बाद कोरोना महामारी के केसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विख्यात चिकित्सकों की राय के अनुसार अनलॉक के बाद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना केसेज में लगातार वृद्धि हो रही है और डर घट रहा है। कोरोना के इस दौर में सावधानी का महत्व क्या है इसमें जरा सी भी लापरवाही बरतने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं, इसके बारे में देश के प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सकों से संवाद होगा।

15 सितंबर सुबह 11:30 बजे इस चर्चा का सोशल मीडिया माध्यमों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि ग्राम पंचायत स्तर तक के लोग कोरोना से बचाव एवं सावधानियों के साथ आमजन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के संभावित गंभीर परिणामों से रूबरू हो सकेंगे।

इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, विख्यात चिकित्सक (डाॅ. रणदीप गुलेरिया, डाॅ. देवी शेट्टी, डाॅ. एसके सरीन और डाॅ. नरेश त्रेहान) एवं राजकीय चिकित्सा संस्थानों के प्रमुख चिकित्सक इस चर्चा में शामिल होंगे। लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे प्रसारित किया जाएगा।

विख्यात चिकित्सक चर्चा के दौरान आमजन को कोरोना महामारी के बचाव व सावधानी के लिए जरूरी उपायों के बारे में बताएंगे। इसमें सांसद, विधायक, सभी संभागीय आयुक्त, कलक्टर्स, नगर निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष, नगर निकायों के नेता प्रतिपक्ष, पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं कार्मिक शामिल होंगे।

यहां देख-सुन सकेंगे कार्यक्रम

  • कलेक्ट्रेट का वीसी रूम
  • राजीव सेवा केंद्र
  • पंचायत स्तर पर स्थित ई-मित्र प्लस कियोस्क

नजूल संपत्तियों का चरणबद्ध तरीके से हो निस्तारण: सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नजूल सम्पत्तियों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इन सम्पत्तियों का जनहित में उचित उपयोग में लेने के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। गहलोत शनिवार को सामान्य प्रशासन, मोटर गैराज विभाग एवं सम्पदा विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित राज्य सरकार की सम्पत्तियों के बारे में अधिकारी मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करें। बैठक में एस्टेट विभाग के अधिकारियों ने प्रदेश में नजूल पड़ी सम्पत्तियों के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय सम्पत्तियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।

गहलोत ने प्रदेश के विश्राम गृहों की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोटर गैराज में वाहनों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। गहलोत ने निर्देश दिए कि राजकीय आवासों का आवंटन पारदर्शिता के साथ हो सके, इसके लिए आवश्यकतानुसार नियमों में संशोधन किया जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजकीय आवासों के पारदर्शिता के साथ आवंटन के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जा रहा है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन प्रीतम बी यशवंत ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के बारे में जानकारी दी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved