For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168017760
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: मै जनता की आवाज उठा रहा हूं तो कांग्रेस के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है:-रावत

Post Views 11

September 13, 2020

विभिन्न मांगो को लेकर चौथे दिन का धरना जारी


मै जनता की आवाज उठा रहा हूं तो कांग्रेस के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है:-रावत
विभिन्न मांगो को लेकर चौथे दिन का धरना जारी 
पाली बाजार एव कोठी चौक व्यापार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर चांगगेट पर विधायक श्री रावत का आज चौथे दिन का धरना जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा शासन में ब्यावर क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनवा कर कॉंग्रेस द्वारा लगाए आरोपो का जवाब दिया। विधायक श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ब्यावर में एक रुपया की भी विकास कार्य स्वीकृत नही किया गया। साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी मुझसे सवाल पूछने के बजाय अपनी कांग्रेस सरकार से पूछे कि आप ब्यावर के विकास कार्य स्वीकृत क्यो नही कर रहे हो तथा जो कार्य भाजपा सरकार के चल रहे है उनका बजट क्यो रोक रहे हो। कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने ब्यावर की जनता के लिए कब कब आवाज उठाई, ये जनता को बताना चाहिए। और जब मै जनता की आवाज उठा रहा हूं तो आपके पेट मे दर्द क्यो हो रहा है। धरने को पाली बाजार एव कोठी चौक व्यापार एसोसिएशन ने धरने में उपस्थित होकर समर्थन दिया। पाली बाजार व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम पंजाबी ने धरने को सबोधित करते हुए कहा कि विधायक श्री रावत द्वारा धरने के माध्यम से जो ब्यावर विधान सभा के समस्याओ के समाधान हेतु जो धरना दिया जा रहा है उसका पूरा पाली बाजार एसोसिएसन एव कोठी चौक एसोसिएशन पूर्ण समर्थन करते है। सरपंच संघ अध्यक्ष पदम् सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम विश्वास दिलाते है कि यह धरना चार दिन क्या चार महीना भी चलेगा तो हम विधायक महोदय के साथ पूरा समर्थन करते रहेंगे.। आज धरने पर विधायक श्री रावत के साथ सरपंच संघ अध्यक्ष पदमसिंह सुहावा  धर्मेन्द्रसिंह भाटी किशनपुरा, सरपंच कमलसिंह काबरा, सरंपच भवरसिंह नाईकला, सरपंच प्रवीणसिंह कोटडा आदि बैठे।  धरने को सभापति नरेश कन्नोजिया, उपसभापति रिखबचन्द खटोड, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश कटारिया, जयकिशन  बल्दुआ, सुभाष राठी, पूर्व जिला मंत्री मुरली तिलोकानी, पूर्व उपसभापति जयसिंह राजपुरोहित, मुकेश गोयर आदि ने संबोधित किया। धरने में पार्षद प्रीति शर्मा, जयसिंह कडिवाल, गोपालसिंह रावत, मुन्नी देवी, कुलदीप बोहरा, पिंकी कुमावत, कमल छत्रावत, सुरेन्द्र सोनी, जशोदा देवी जय सिंह नुन्द्रीमेंद्रतान, शाबुदीन काठात,  तुलसी रंगवाला, हरजीसिंह कडिवाल, कन्हेयालाल कुमावत, रमजान काठातपूर्व सरपंच, लक्ष्मणसिंह नीलकण्ठ मण्डल अध्यक्ष, करण सोलीवाल, विक्रम प्रजापत, डी डी राठौड, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भोमसिंह, राधेश्याम प्रजापत, रमेशसिंह, गौतम मेवाडा, किशोर साहू, मगतसिंह मोनू, संजय करेल, विनोद कुमावत, भागचन्द फुलवारी, एडवोकेट सुरेन्द्रसिंह चैहान, भरतसिंह गोहाना, रामसिंह, वीरेन्द्रसिंह राठोड, भरत शर्मा, रामेश्वर गहलोत, मोहनलाल प्रजापति, शंकर यादव, तेजसिंह राजियावास, दीपक उपाध्याय राहुलसिंह राजपूत, हरदयालसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved