For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155860708
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: बारामूला जिले में एक आतंकी दो साथियों के साथ गिरफ्तार; दो पिस्तौल, एक चाइनीज ग्रेनेड और मैगजीन बरामद

Post Views 11

September 12, 2020

गिरफ्तार आतंकी की पहचान डांगरपोरा के रहने वाले इशफाक अहमद पंडित के रूप में हुई है

भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकी को और उसके दो साथियों (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बारामूला के डांगरपुरा इलाके से पकड़ा गया। आतंकियों के पास से चाइनीज पिस्तौल, एक 9 एमएम पिस्तौल, एक चाइनीज ग्रेनेड, एक मैगजीन और 12 राउंड गोलियां बरामद की गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के उत्तर कश्मीर के सोपोर इलाके में ग्रेनेड फेंकने में शामिल होने का शक है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर आतंकी को पकड़ने का ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तार आतंकी की पहचान बनपोरा डांगरपोरा के रहने वाले इशफाक अहमद पंडित के तौर पर की गई है। इस आतंकी के दोनों साथियों की पहचान डांगरपोरा के ही अब्दुल मजीद डा और मुबाशिर अहमद डार के रूप में की गई है।

दो दिन पहले भी दो आतंकी पकड़े गए थे
सुरक्षाबलों ने 9 सितंबर को भी दो आतंकियों को पकड़ा था। ये ट्रक से कश्मीर जा रहे थे। इन्हें कुलगाम में जवाहर टनल के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल और आईआईडी के दो बॉक्स, एक एम-4 यूएस कार्बाइन, 12 मैगजीन और छह चीनी पिस्तौल बरामद हुए थे। आतंकियों की पहचान छोटीपोरा के बिलाल अहमद कुट्‌टे और शाहनवाज अहमद मीर के तौर पर हुई थी।

इस साल जून तक कश्मीर में 135 ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार हुए

इस साल 8 जून तक जम्मू कश्मीर में सेना और सुरक्षा बलों ने 135 से ओवर ग्रांउड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। ये आतंकियों की मदद करते हैं। खास तौर पर आतंकियों को आने जाने और ठहराने का इंतजाम करते हैं। कई मामलों में ओजीडब्ल्यू आतंकियों के लिए हथियारों और विस्फोटक तक जुटाते पाए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved