For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135572587
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कंगना vs शिवसेना 9वां दिन:कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच शुरू

Post Views 11

September 12, 2020

एक्ट्रेस ने शिवसेना को सोमनाथ मंदिर का इतिहास याद दिलाया, कहा- जीत भक्ति की ही होती है

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कंगना रनोट के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच शुरू कर दी है। उनसे पूछताछ के लिए सोमवार तक समन भेजा जा सकता है। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कंगना के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। एक्ट्रेस के पूर्व बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने उन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे।

उधर, कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर आज फिर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सोमनाथ मंदिर की फोटो शेयर कर लिखा, "सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है- क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूं न हों, आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव।

बीएमसी ने बुधवार को कंगना का ऑफिस तोड़ दिया था। इसके बाद से कंगना ने शिवसेना पर हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने बीएमसी की कार्रवाई पर कहा था कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर गलती नहीं की थी। एक्ट्रेस ने बीती रात ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा कि महाराष्ट्र में सरकार का आतंक और अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई में नेवी के पूर्व अफसर से कथित शिवसैनिकों की हाथापाई और एक टीवी चैनल के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved