For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167720139
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: चीन ने फिर किया पाकिस्तान का बचाव:कहा- पाक ने आतंकवाद से लड़ने के जबर्दस्त प्रयास किए

Post Views 11

September 12, 2020

भारत और अमेरिका ने कहा- आतंकी संगठनों पर तुरंत कार्रवाई करे इमरान सरकार

भारत और अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद निपटने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। दोनों देशों ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उसके कंट्रोल वाले इलाकों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं हो।

इसके बाद चीन ने शुक्रवार को पाकिस्तान का बचाव किया। उसने कहा कि पाकिस्तान भी आतंकवाद से जूझ रहा है। उसने आतंकवाद से निपटने के लिए जबर्दस्त प्रयास किए हैं।

अतंरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के प्रयासों का सम्मान करें
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियांग ने कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक कॉमन चुनौती है। पाकिस्तान ने इससे निपटने के लिए जबर्दस्त प्रयास किए हैं। अतंरराष्ट्रीय समुदाय को इसे पहचानना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए। चीन हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ है।

काउंटर टेररिज्म पर चर्चा हुई
वहीं यूएस-इंडिया काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 17वीं वर्चुअल मीटिंग में यूएस-इंडिया डेजिगनेशन डायलॉग के तीसरे सेशन में काउंटर टेररिज्म में कोऑर्डिनेशन पर चर्चा हुई। इस दौरान विदेश मंत्रालय के काउंटर टेररिज्म के संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी और यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के कॉर्डिनेटर एम्बेसडर नाथन ए सेल्स ने दोनों के बीच ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को जारी रखने पर चर्चा की।

आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई की जरूरत
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के स्टेटमेंट के मुताबिक, दोनों देशों ने यूएन द्वारा स्वीकृत आतंकी संस्थाओं के खतरों और सभी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ जरूरी कार्रवाई पर चर्चा की। दोनों देशों ने अल-कायदा, ISIS/दाएश, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved