For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124939819
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अमेरिकी चुनावों में विदेशी दखल:माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी- चीन के निशाने पर बाइडेन

Post Views 11

September 12, 2020

ईरान के टारगेट पर ट्रम्प कैम्पेन; रूस दोनों पार्टियों के कैम्पेन को निशाना बना रहा

अमेरिका में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विदेशी दखल बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों, फेसबुक और ट्विटर के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसको लेकर चेतावनी दी है। रूस के साथ चीन और ईरान के हैकर भी डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के कैम्पेन स्टाफ, कंसल्टेंट और थिंक टैंक को निशाना बना रहे हैं।

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने एक हैरानी वाली बात बताई है। वह यह कि चीन के हैकर ट्रम्प कैम्पेन से ज्यादा बाइडेन के कैम्पेन को निशाना बना रहे हैं। वहीं ईरान ट्रम्प के कैम्पेन को हैक करने की कोशिश में है जबकि, रूस दोनों पार्टियों को निशाना बना रहा है। पिछले महीने नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर ने कहा था कि चीन चाहता है कि डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन 2020 का चुनाव जीतें। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने दूसरी बात बताई है। उसके मुताबिक चीनी हैकर जो बाइडेन के कैम्पेन टीम के लोगों के प्राइवेट मेल को हैक करने की कोशिश में हैं। साथ ही एकेडमिक और नेशनल सिक्युरिटी से जुड़े लोग भी उनके निशाने पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि चीनी हैकरों के टारगेट में ट्रम्प से जुड़ा केवल एक ही अधिकारी है। हालांकि, उसका नाम नहीं बताया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, रूस की मिलिट्री इंटेलीजेंस यूनिट जीआरयू इस बार ज्यादा खुफिया तरीका अपना रही है। इसका मकसद है कैम्पेन से जुड़े लोगों के मेल हैक करो और उसे लीक करो। 2016 में हिलेरी क्लिंटन के कैम्पेन के ईमेल भी हैक करके लीक किए गए थे। रूसी हैकर टॉर (एक सॉफ्टवेयर) के जरिए अटैक कर रहे हैं। इससे हैकरों की पहचान आसानी से नहीं होती है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, चीन और ईरान के हैकरों का भी दखल है, लेकिन उतना नहीं जितना राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पार्टी के लोग बता रहे हैं।  माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी के बाद बाइडेन कैम्पेन ने ट्रम्प पर निशाना साधा है। बाइडेन के लंबे समय से फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर एंटनी जे ब्लिंकन ने कहा कि चीन ट्रम्प को एक बार फिर से चुनाव जीतते देखना चाहता है। इसके पीछ बड़ी साफ वजहें हैं। ट्रम्प ने चीन की कई तरह से मदद की है। उन्होंने अमेरिका के सहयोगियों को कमजोर किया। दुनिया में ऐसी जगह खाली छोड़ी, जिसे चीनी भर रहा है। हॉन्गकॉन्ग और शिनजियांग में मानवाधिकार के हनन को मान्यता दी। उन्होंने कहा- ट्रम्प ने खुद माना है कि उन्होंने कोविड-19 की गंभीरता जानते हुए भी झूठ बोला। यह सब चीन को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, ईरान के हैकर भी चुनावों को प्रभावित करने में जुटे हैं। उनके टारगेट पर ट्रम्प कैम्पेन के लोग हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, उसने ईरान के हैकर्स द्वारा उपयोग में लाए जा रहे 155 वेब डोमेन्स को कब्जे में ले लिया है। मई और जून से ही ईरान के हैकर्स ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों के ईमेल अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी सफलता नहीं मिली है। माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी के मुताबिक, चीन और ईरान के हैकरों की तुलना में रूस की जीआरयू के हैकरों से खतरा सबसे ज्यादा है। माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी से ठीक पहले ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने रूस की संसद के तीन और यूक्रेन की संसद के एक मेंबर पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन पर आगामी चुनावों को प्रभावित करने के आरोप हैं। विभाग ने बयान में कहा- रूस कई तरह से चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved