For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167608682
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: ऑफलाइन मोड में होंगी फाइनल ईयर परीक्षाएं :राजस्थान सरकार का फैसला

Post Views 11

September 12, 2020

जो छात्र किसी वजह से परीक्षा नहीं दे पाएंगे, उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित होगी

प्रदेश में सितंबर में ही शुरू होने वाली यूनिवर्सिटी, कॉलेजों की फाइनल ईयर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से ही कराई जाएंगी। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया।परीक्षाएं सुप्रीम कोर्ट एवं यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसरण में पहले की तरह ऑफलाइन कराई जाएंगी, ताकि इन परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहे और जारी की जाने वाली डिग्रियों की वैधानिकता पर प्रश्नचिह्न न लगे। सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग काे इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दिए।बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव शुचि शर्मा भी मौजूद थे। कोविड-19 की परिस्थितियों के अंतर्गत कोई छात्र परीक्षा न दे पाए तो यूनिवर्सिटी उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित करेगी।  टाइम टेबल जारी किया गया, 2 घंटे की परीक्षा कोरोना को देखते हुए पेपर डेढ़ से दो घंटे के होंगे और हर सेक्शन से प्रश्नहल करने की बाध्यता नहीं रहेगी। आरयू की परीक्षाएं 18 सितंबर से हैं। प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा छात्र फाइनल की परीक्षा देंगे।
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया सहित प्रदेशभर से स्टूडेंट्स यूनियन ने परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग की थी। पूनिया का कहना है कि रोज 1500 से भी ज्यादा केस आ रहे हैं। सरकार के कई मंत्री, विधायक चपेट में आ चुके हैं। इसके बावजूद लाखों छात्रों को सेंटर पर बुलाया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved