For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168008921
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना महामारी जागरूकता कार्यक्रम व मास्क व दवा का वितरण

Post Views 11

September 11, 2020

ग्राम पंचायत व ग्राम पाखरियावास में गा्रमीणजन हेतु कोविड-19

कोरोना महामारी जागरूकता कार्यक्रम व मास्क व दवा का वितरण  
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ग्राम पंचायत व ग्राम पाखरियावास में गा्रमीणजन हेतु कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम श्री स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत समाज सेवा टीम द्वारा किया गया। समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने जानकारी देते हुऐ बताया कि कम्पनी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की जनकल्याण योजनाऐं चलाकर क्षेत्रवासियों व महिलाओं को लाभान्वित कर रही हैं। ग्रामीणजनों में भी वर्तमान समय में विश्व व्यापी कोविड महामारी से बचाव व अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आये, कम्पनी द्वारा आज पाखरियावास गांव के ग्रामवासियों हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी ग्रामवासियों को कोविड महामारी से स्वयं के बचाव हेतु जैसे बार बार हाथों का धोना, सामाजिक दूरी, मास्क उपयोग, भीड में जाने से बचना, ऑख,नाक व मुंह का स्पर्श आदि की जानकारी दी गई है तथा उपस्थित 70 से अधिक  ग्रामीणजनों को इस कोविड महामारी से बचाव हेतु मास्क व होमियोपैथिक दवाई भी ग्राम सरपंच प्रतिनिधि हुसैन काठात की उपस्थिति में वितरीत की गई। उन्होंने सभी को सरकारी गाईडलाईन्स का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया व कम्पनी की योजनाओं में भाग लेकर लाभ प्राप्त करने हेतु पे्ररित किया। उपस्थित ग्रामवासियों ने कम्पनी अधिकारियों को इस जानकारी व सहयोग हेतु धन्यवाद दिया व आभार जताया। कार्यक्रम में समाज सेवक कैलाश, हुसैन सहित ग्रामीणजन, महिलाऐं तथा समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी आदि उपस्थित थे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved