For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167655441
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: बढ रही मरीजो की तादाद, नही हो रही सोशल डिस्टेंस की पालना

Post Views 11

September 11, 2020

अस्पताल में कोरोना संक्रमण के साथ मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ रहें

बढ रही मरीजो की तादाद, नही हो रही सोशल डिस्टेंस की पालना
अस्पताल में कोरोना संक्रमण के साथ मौसमी बीमारी के मरीज भी बढ रहें
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में प्रतिदिन औसत दस के करीब संक्रमित सामने आ रहे है। ऐसे में मौसमी बीमारी का प्रकोप भी बढऩे लगा है। इससे अमृतकौर चिकित्सालय का आउटडोर में इजाफा हुआ है। अमृतकौर का आउटडोर करीब डेढ हजार तक पहुंच गया है। ऐसे में उपचार करवाने आने वाले लोगों को पर्ची काउंटर पर लम्बी कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। इस कतार के चलते सामाजिक दूरी की पालना नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अमृतकौर में बुधवार को पर्ची काउंटर की कतार सडक़ तक पहुंच गई। इसी प्रकाार नगर परिषद जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में भी कतार लग रही है। यहां पर बरामदे में जगह कम होने से सामाजिक दूरी की पालना करना कठिन हो रहा है। अमृतकौर चिकित्सालय में आस-पास के चार जिलों के ब्यावर से सटे क्षेत्रों के लोग उपचार करवाने आते है। इन दिनों कोरोना संक्रमण शहर में लगातार बढ़ रहा है। अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 8 सौ के पार पहुंच चुका है। इन दिनों मौसमी बीमारी की मरीज भी बढ़े है। ऐसे में आउटडोर बढ़ गया है। चिकित्सालय के पर्ची काउंटर पर लम्बी कतार लगने लगी है। ऐसे में सामाजिक दूरी की पालना करना कठिन हो गया है। अमृतकौर चिकित्सालय में आउटडोर की कतार मुख्य दरवाजे से बाहर सडक़ तक पहुंच गई। ऐसे में गाइड लाइन के तहत सामाजिक दूरी की पालना नहीं हो पा रही है। नगर परिषद में भी ऐसी ही स्थितिनगर परिषद में बुधवार को जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा के बाहर कतार नजर आई। यहां पर बरामदे में जगह कम होने से कतार में भी परेशानी होती है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पास-पास खड़ा रहना पड़ता है। यहां पर सामाजिक दूरी की पालना नहीं हो पाती है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद में समस्या समाधान के लिए एकल खिडक़ी की सुविधा भी शुरु की जानी थी। यह सुविधा भी अब तक शुरु नहीं हो सकी है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved