For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146858944
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: बीती रात पृथ्वीराज मार्ग स्थित लोढ़ा धर्मशाला के बाहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Post Views 11

September 11, 2020

सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो शव पड़ा होने की सूचना सदर कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

बीती रात पृथ्वीराज मार्ग स्थित लोढ़ा धर्मशाला के बाहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई।

 सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो शव पड़ा होने की सूचना सदर कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। 

लोढ़ा धर्मशाला में दुकान चलाने वाले निलेश गहलोत ने बताया कि रात को उनकी दुकान के बाहर मृतक अधिक शराब पीकर पड़ा हुआ था इसके बाद उन्होंने उसकी हालत नाजुक देख कर 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन पहले तो 108 एंबुलेंस कर्मियों ने फोन नहीं उठाया उसके बाद फोन उठाकर जल्दी आने को कहा। लेकिन रात 8:30 बजे तक वे नहीं आए। इसके बाद वे दुकान बढ़ा कर चले गए। उसके बाद ही इस व्यक्ति की मौत हुई है। निलेश का कहना है कि यदि एंबुलेंस सही वक्त पर आ जाती तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम नरेंद्र गुंजल है जो  पिछले कई वर्षों से कोरियर का काम करता था। लेकिन अत्यधिक शराब पीने के चलते उसकी मौत हो गई है। मृतक के परिजन जिनका नाम राजेंद्र गुंजल है को फोन किया गया लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहे। आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved