Post Views 61
September 11, 2020
राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए
राजस्थान सरकार द्वारा जागरूकता रथ पूरे प्रदेश में भेजा जा रहा है।
हर जिले में यह जागरूकता रथ कोरोनावायरस बचाव की जानकारी के साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता पैदा करेगा। आज पुलिस लाइन डिस्पेंसरी से प्रभारी डॉ प्रदीप जयसिंघानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया गया। डॉक्टर जयसिंघानी ने बताया कि महामारी के बीच लागू अनलॉक प्रक्रिया में लोग गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे जिससे इस रोग के संक्रमितो की संख्या यकायक बढ़ने लगी है। इसलिए राजस्थान सरकार ने प्रदेश के हर जिले में जागरूकता रथ भेज कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। उसी के तहत अजमेर पुलिस लाइन से भी आज जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों, गलियों, मोहल्लों और साथ ही आस-पास के गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक के जरिए आसान तरीके से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगा। जागरूकता रथ के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ ही हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने और हमेशा मास्क लगाने की अपील की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved