Post Views 11
September 11, 2020
एडीजे कोर्ट ने लगाया आदेश पर स्टे
आईएस आर्तिका शुक्ला और सीआई रवीश कुमार को 6 सप्ताह का टाइम दिया जवाब देने के लिए
21 अप्रैल 2020 को सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योत्स्ना रंगा के साथ तत्कालीन आईएस आर्तिका शुक्ला द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना के खिलाफ डॉ ज्योत्स्ना रंगा द्वारा सिविल लाइन थाने में एफ आई आर दर्ज कराने की जो प्रक्रिया अपनाई गई थी वह आज तक थाने और अदालत के जरिए भी दर्ज नहीं हो पाई है। मामला कोर्ट में लंबित है। एडवोकेट राजेश टंडन ने बताया कि न्याय की सबसे बड़ी विडंबना है कि अप्रैल से सितंबर माह तक एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की f.i.r. तक दर्ज नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया है कि एडीजे कोर्ट नंबर 4 के न्यायाधीश वीरेंद्र मीणा ने आदेश स्टे दे दिया है और 6 सप्ताह का टाइम देकर आईएस आर्तिका शुक्ला और तत्कालीन सीआई रवीश कुमार को जवाब देने के लिए पाबंद किया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved