Post Views 21
September 10, 2020
वेतन कटौती के विरुद्ध शिक्षक, शिक्षिकाओ ने रोष जताया
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा ब्यावर की ओर से प्रदेश के आह्वान पर प्रत्येक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक के राष्ट्रीय का कार्यकर्ता शिक्षक काली पट्टी बांधकर अपने वेतन से एक दिन व 2 दिन के वेतन को काटने का विरोध किया गया। सरकार द्वारा वेतन कटौती का आदेश जारी करने से शिक्षक संघ राष्ट्रीय में रोष व्याप्त है। गुरुवार को पूरे राजस्थान में शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका छावनी ब्यावर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टॉडगढ नरबदखेड़ा माथुवाड़ा राजियावास नाई कला, गोहाना, किशनपुरा, जवाजा, लोटियाना, तारागढ़ एवं ब्यावर क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। विरोध करने वालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष गुरुशरण गोयल अतिरिक्त जिला मंत्री रोहित जैन जिला मंत्री रघुवीर सिंह चौहान जिला अध्यक्ष धन्ना सिंह रावत मंत्री किस प्रजापति अध्यक्ष नंद सिंह चौहान जिला कोषाध्यक्ष विष्णु दत्त गोयल मधुर शर्मा कंचन परिहार नीतू मिश्रा एवं इसके अलावा सैकड़ों शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।