For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179116830
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेशाध्यक्ष ने किया धरने का समर्थन, फिर क्यौ लोकल भाजपा अध्यक्षो को टेंशन

Post Views 91

September 10, 2020

ब्यावर जिला व अन्य मांगो को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने सीएम को लिखा पत्र

प्रदेशाध्यक्ष ने किया धरने का समर्थन, फिर क्यौ लोकल भाजपा अध्यक्षो को टेंशन
ब्यावर जिला व अन्य मांगो को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने सीएम को लिखा पत्र 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर विधानसभा क्षैत्र से लगातार तीसरी बार विधायकी निभा रहें भाजपा के शंकरसिंह रावत अपने हर कार्यकाल में ब्यावर जिला सहित अनैक जन हित की मांगो को लेकर विधानसभा में हो या आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद करते आए है। विधायक रावत ने बीते दिन बुधवार को ब्यावर जिला सहित अन्य मांगो को लेकर शहर के चांंगगेट पर सांकेतिक धरने से आंदोलन की शुरुआत की। विधायक रावत ने संगठन को सर्वोपरी मानते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को ब्यावर जिला सहित विधानसभा क्षैत्र की विभिन्न मांगो को लेकर 13 सुत्रीय मांग सौपते हुए आंदोलन करने की सहमति चाही। प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने ब्यावर हित के लिए विधायक रावत द्वारा किए जा रहें आंदोलन को समर्थन देते हुए ब्यावर की जायज मांगो को पुरा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। अब देखने वाली बात यह है कि चांगगेट पर हो रहें धरने में दोनो भाजपा मंडल अध्यक्ष रामवतार लाटा व नरेश मित्तल के अलावा अधिकतर मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक रावत के आंदोलन को समर्थन करते हुए शरीक हो रहें है। इससे यह ज्ञात होता है कि दोनो मंडल अध्यक्ष अपने आप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बडा मान रहें है। जबकि विधायक रावत ने बताया कि मैने स्वयं दोनो भाजपा मंडल के अध्यक्षो से व्यक्तिगत मिलकर धरने की बागडोर संभालने का आग्रह किया है। दुसरी तरफ शहर में यह चर्चा है कि दोनो भाजपा मंडल अध्यक्षो के आंदोलन में नही आने से आपसी विरोधाभास व खेमेबाजी साफ तौर पर नजर आ रही है। भाजपा प्रदेश व जिला संगठन के मुखिया विपक्ष का रोल निभाते हुए ब्यावर व जनहित में किए गए आंदोलन में शरीक होकर जनसेंवा का फर्ज निभाए। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved