For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124907310
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अजमेर न्यूज़: जनता के हितों को नजर अंदाज कर गरीबो का गला घोंट रही कांग्रेस सरकार:- लाम्बा

Post Views 11

September 10, 2020

विधायक रावत का धरना लगातार दूसरे दिन जारी

जनता के हितों को नजर अंदाज कर गरीबो का गला घोंट रही कांग्रेस सरकार:- लाम्बा
विधायक रावत का धरना लगातार दूसरे दिन जारी 
नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने धरना स्थल पहुचकर दिया समर्थन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर को जिला बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर विधायक शंकरसिंह रावत का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने  उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रामस्वरूप लाम्बा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार जनता के हितों को नजर अंदाज करते हुए गरीबो का गला घोंट रही है। चारो ओर जनता त्राहि त्राहि कर रही है। बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक श्री रावत द्वारा दिया जा रहा धरना निश्चित रूप से आम जनता की आवाज बनेगा तथा अपने लक्ष्य की पूर्ति में सफल होगा। धरने को सबोधित करते हुए विधायक श्री रावत ने कहा कि जब तक हमारा लक्ष्य पूरा नही होगा और सरकार नींद से नही जागेगी। हम जनता के हितों को पूरा करने के लिए पीछे नही हटेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग यह अफवाह फैला रहे है कि यह धरना पार्टी का नही है विधायक का है। तो उनको मै कहना चाहता हूं कि मुझे भी पार्टी ने ही टिकट दिया और जनता ने चुनकर भेजा। तो मै निश्चित रूप से जनता के लिए लडता रहूंगा। यह धरना किसका है, यह मायने नही रखता। जनता के हितों को पूरा करने में सफल होना मायने रखता है।आज  मुख्य रूप से विधायक श्री रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भोम सिंह, उपाध्यक्ष नेनु सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह शाहपुरा, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह मालपुरा, मुकेश जोधावत धरने पर बैठे। धरने को सभापति नरेश कनौजिया, उपसभापति रिखबचंद खटोड, सम्राट पृथ्वीराज चैाहान मण्डल अध्यक्ष कानाराम गुर्जर, पूर्व उपसभापति जयसिंह राजपुरोहित, भाजपा मुरली तिलोकानी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जय किशन बल्दुआ, दिनेश कटारिया, पूर्व महामंत्री सुभाष राठी आदि लोगों ने संबोधित किया। धरने में पार्षद गोपालंिसह रावत, जयसिंह कडिवाल, रेखा कुमावत, मुन्नीदेवी, सुरेन्द्र सोनी, शंकर यादव, मंगतसिंह मोनू, अनिल चैधरी, कुलदीप बोहरा, पूर्व पार्षद ईश्वर तंवर, कालूसिंह सेदरिया, गोपालसिंह अरनाली, बद्री सामरिया जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पुष्पा आसवानी, उपाध्यक्ष उर्मिला भाटी, रविन्द्र जॉय, भागचन्द जेसवानी, हरिकिशन तिलोकानी, हरजीसिंह रावत, मदनसिंह रावत, बाबूसिंह कालिंजर, महेन्द्र बोहरा, प्रीति शर्मा, लता शर्मा, मीनू मैसी, मानसिंह सोलंकी, राधेश्याम प्रजापत, मनीष मेेहता, कन्हैयालाल कुमावत, महेन्द्र चौहान, करण सोलीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved