For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155791238
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव राजस्थान प्रभारी

Post Views 61

September 10, 2020

अजय माकन गुरुवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव राजस्थान प्रभारी अजय माकन गुरुवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में जयपुर संभाग के 6 जिलों के वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के सामने बात रखी है और उनकी बात को सुना गया है। सभी से निवेदन किया गया है कि जनता के साथ संवाद स्थापित करें। साथ ही संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए। माकन ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा अपने मेनिफेस्टो में जो घोषणा की गई थी। उनके आधार पर किए गए कामों की रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने के लिए सभी प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रभारी मंत्रियों को जिलेवार जनसुनवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। अपील की गई है कि जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो रहे है। इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मीडिया के सामने मौजूद रहे। जिस वक्त  प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उस वक्त कांग्रेस कार्यालय के बाहर  कांग्रेस के ही  कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी सचिन पायलट, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो दूसरी ओर कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने आक्रोश का इजहार भी कर रहे थे। गौरतलब है कि जिस तरह से बुधवार को अजमेर में कांग्रेस घड़े में बटी दिखी उसी तरह से आज जयपुर में भी कांग्रेस की धड़े बंदी नजर आई अब इसे लेकर आलाकमान को निर्णय करना है कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार किस तरह से चल रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved