For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124940065
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जियारत करने आए जायरिनों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 25 मोबाइल बरामद  |  Ajmer Breaking News: अजमेर ट्रैफिक पुलिस ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन किए जप्त, ट्रक में भर कर पहुंचाया ट्रैफिक कार्यालय एमवी एक्ट में की कार्रवाई,  |  Ajmer Breaking News: माथुर वैश्य जनहित सोसाइटी द्वारा समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत 800 वर्ग फीट भूमि पर निर्मित होने वाले बहुमंजिला सामुदायिक भवन का भूमि पूजन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में शत गायत्री पुरुषचरण महायज्ञ में शामिल हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, संतों से लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत किशोर भी निरुद्ध। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने साईबर फ्रॉड के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही, साईबर अपराध में प्रयुक्त बैंक खाता धारक के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत प्रकरण दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पोप फ्रांसिस ने पहली बार मास्क पहना, चीन के वैक्सीन को लेकर ब्राजील सरकार सख्त; दुनिया में अब तक 2.80 करोड़ केस

Post Views 11

September 10, 2020

दुनिया में 9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2 करोड़ से ज्यादा कोरोना से उबरे अमेरिका में 65.49 लाख लोग संक्रमित हुए, 1.95 लाख लोग जान गंवा चुके हैं

कोरोनावायरस की वैक्सीन पर रिसर्च जारी है। ज्यादातर मामलों में ट्रायल चल रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 80 लाख 19 हजार 639 हो चुका है। अच्छी खबर ये है कि ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अब बात करते हैं दुनियाभर में कोरोनावायरस से जुड़ी कुछ अहम खबरों की।

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस मास्क में नजर आए
महामारी शुरू होने के बाद पोप फ्रांसिस सार्वजनिक तौर पर काफी कम नजर आए। अगर दिखे भी तो उन्होंने मास्क नहीं पहना। लेकिन, बुधवार को पहली बार ईसाइयों के सर्वोच्च गुरू ने मास्क पहना। हालांकि, जब वो लोगों से मिले तो उन्होंने इसे उतार दिया। कार में पोप को मास्क सेट करने में दिक्कत भी नजर आई। खास बात ये भी है कि पोप छह महीने में दूसरी बार लोगों से मिले। आमतौर पर पोप जब लोगों से मिलते हैं तो हाथ मिलाते हैं। बच्चों का माथा चूमते हैं। लेकिन, बुधवार को इन सब चीजों से पोप दूर रहे।

ब्राजील : वैक्सीन पर तनातनी
राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की सरकार चीन को लेकर सख्त रही है। चीन की एक कंपनी यहां लोकल कंपनी डोरिया के साथ वैक्सीन रिसर्च कर रही है। सरकार ने इसे मदद न देने का फैसला किया है। इसकी जगह सरकार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका के साथ काम करने का फैसला किया है। इसके लिए 360 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का भी फैसला किया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved