For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155797791
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में कंगना के सपोर्ट में उतरे राजपूत संगठन, संजय राउत का पुतला फूंका, कहा- शिवसेना की गुंडागर्दी नहीं चलेगी

Post Views 11

September 10, 2020

जयपुर के वैशाली नगर में राजपूत संगठन रॉयल ग्रुप के सदस्यों ने प्रदर्शन किया

मुंबई में अभिनेत्री कंगना रनोट के ऑफिस में बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ के बाद राजस्थान के कुछ संगठन महाराष्ट्र सरकार के विरोध में उतर आए हैं। गुरुवार को जयपुर के वैशाली नगर स्थित आम्रपाली सर्किल पर शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला जलाया गया। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिवसेना की गुंडागर्दी बिल्कुल नहीं चलेगी। दरअसल, शहर के वैशाली नगर में राजपूत संगठन रॉयल ग्रुप के सदस्यों ने यह प्रदर्शन किया।

दरअसल, बुधवार सुबह मुंबई में बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। सुबह 10.30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई दोपहर 12.40 बजे तक चली। इस कार्रवाई के दौरान ऑफिस के बाहरी हिस्से से बालकनी और अंदर के बने निर्माण को बुरी तरह से तोड़ा गया है। इस दौरान आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने इस तोड़फोड़ का विरोध भी किया। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved