For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167849103
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर बम ब्लास्ट के दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज ने कहा- मेरी जान को खतरा, कुछ लोग घर के बाहर नजर आते हैं

Post Views 11

September 10, 2020

रिटायर्ड जज ने डीजीपी को लिखा- आईबी की रिपोर्ट के अनुसार मुझे और मेरे परिवार से आतंकी बदला ले सकते हैं

जयपुर बम ब्लास्ट मामले में दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाने वाले जज अजय कुमार शर्मा ने डीजीपी भूपेंद्र सिंह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा जारी रखने को कहा है। पत्र में रिटायर्ड जज शर्मा ने कहा है, आईबी की रिपोर्ट के अनुसार मुझे और मेरे परिवार से आतंकी ग्रुप कभी भी बदला ले सकते हैं। मुझे सूचना मिली है कि मुझे दी गई सुरक्षा को हटाया जा रहा है। मुझे दी गई सुरक्षा को जारी रखा जाए।

मेरे घर पर शराब की बोतलें फेंकी, फोटो खींचे
पत्र में शर्मा ने कहा,  मेरे घर में शराब की खाली बोतलें फेंकी गई हैं। कई दिनों से मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध लोग घर के बाहर चक्कर लगाते नजर आए हैं। उन्होंने घर के बाहर की फोटो भी खींची। ये आतंकी ग्रुप बहुत खतरनाक हैं। ये मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं।

मेरा कसूर इतना की मैंने खंखार आतंकियों को फांसी की सजा दी
जज ने अपने पत्र में लिखा है कि क्या यह मेरा कसूर है कि मैंने चार खूंखार आतंकवादियों को फांसी की सज़ा दी। जस्टिस शर्मा ने नीलकंठ गंजू का उदाहरण भी दिया गया है. न्यायाधीश नीलकंठ गंजू ने 1984 में आतंकी मकबूल भट्ट को मौत की सज़ा सुनाई थी। उन्हें 2 अक्टूबर 1989 को आतंकवादियों ने सरेआम मार दिया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved