For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168062949
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

राजस्थान न्यूज़: प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले- किसान को बिजली का करंट देकर क्यों मार रहे हो जादूगर

Post Views 51

September 10, 2020

दीया कुमारी ने लिखा- हत्या-डकैती और बलात्कार, जनता करे हाहाकार

गुरुवार को भाजपा ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोरोना संक्रमित हो चुके भाजापा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ दोनों ही ट्विटर के माध्यम से राजस्थान सरकार पर जमकर हमले किए। पूनिया ने लिखा कि कोरोना त्रासदी से भयंकर आर्थिक बोझ में दबे आमजन, व्यापारी, किसान को बिजली का करंट देकर क्यों मार रहे हो जादूगर। त्रस्त जनता पूछ रही है आपकी सरकार से कब होगा न्याय।

वहीं, राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अब होगा न्याय का नारा देने वाली कांग्रेस आज 20 माह बाद भी हर मोर्चे पर विफल ही साबित हो रही है। अब कांग्रेस सरकार से त्रस्त प्रदेश का हर नागरिक चीख-चीख कर पूछ रहा है कि कब होगा न्याय ? प्रदेश के 33 में से 32 जिलों में टिड्डी दलों के हमले से किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई। वहीं कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और रोकथाम हेतु कोई कदम नहीं उठाये। टिड्डी हमलों के आतंक का दंश झेलने वाला हर किसान आर्थिक सहायता को लेकर सरकार से पूछ रहा है कब होगा न्याय


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved