For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167831546
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस, एनसीपी नेताओं को अखर रही है अभिनेत्री कंगना पर शिवसेना स्टाइल की कार्रवाई

Post Views 11

September 10, 2020

ऐसे संवेदनशील समय में कंगना रनौत को लेकर इस तरह मामले का तूल पकड़ना ठीक नहीं है।

एनसीपी और कांग्रेस दोनों ही दलों को अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ शिवसेना स्टाइल की कार्रवाई जरा कम रास आ रही है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहले महाराष्ट्र सरकार को विरोधियों को बोलने का अवसर न देने का हवाला देकर अपनी राय दे दी है।

एनसीपी के ही एक राज्यसभा सांसद का कहना है कि इसे इतना तूल देने की जरूरत नहीं है। इससे हम अभिनेत्री को नेता बना रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र के एक पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि छोटी सी भूल करके हमने अभिनेत्री को टीवी के प्राइम टाइम और अखबार के पहले पन्ने का हीरो बना दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि कंगना रनौत भारतीय फिल्म उद्योग की अभी इतनी बड़ी सख्सियत नहीं हैं। उनके एजेंडे से भी साफ है कि वह किस रास्ते पर चल रही हैं। एक अभिनेत्री को बाबर की सेना जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हमें भी पता है कि कंगना का कार्यालय मणिकर्णिका फिल्म्स अयोध्या और किस एजेंडे पर काम करने जा रहा है।

सूत्र का कहना है कि केन्द्र की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। संसद का सत्र करीब आ रहा है। केन्द्र सरकार की जवाबदेही बढ़ रही है। ऐसे संवेदनशील समय में कंगना रनौत को लेकर इस तरह मामले का तूल पकड़ना ठीक नहीं है।  इससे पूरे देश के लोगों का ध्यान बंट रहा है।

एनसीपी के राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हो या फिर रिया चक्रवर्ती, कंगना रनौत यह सब इतने बड़े राष्ट्रीय विषय नहीं हैं कि मीडिया में लगातार छाए रहें। ऐसे मुद्दों की आड़ लेकर भाजपा और केन्द्र सरकार अपनी जवाबदेही से भाग रही है। सूत्र ने माना कि महाराष्ट्र में शिवसेना और राज्य सरकार ने विरोधियों को एक अवसर तो दे दी दिया है।

कंगना का कार्यालय राम मंदिर कैसे हो गया?
कंगना रनौत ट्वीट करके अपने कार्यालय (मणिकर्णिका फिल्म्स) को राम मंदिर बता रही हैं। वह राज्य के मुख्यमंत्री को बाबर बता रही हैं। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी इसे लेकर कंगना रनौत की चुटकी ली है। एनसीपी के नेता ने कहा कि वह मामले को तूल नहीं देना चाहते, लेकिन क्या इसी तरह राम मंदिर होता है? भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इसके बारे में स्थिति साफ करनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता संजय निरुपम ने तो कंगना के कार्यालय पर बीएमसी की कार्रवाई को शिवसेना के डिमॉलिशन से जोड़ दिया है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved