For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167848950
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार | 

अजमेर न्यूज़: नगर पालिका पुष्कर में दो बार अध्यक्ष का पदभार संभाल चुके कमल पाठक पर लगे आरोपी

Post Views 711

September 9, 2020

जांच करने नगर नियोजक जयपुर ओर स्वायत्त शासन विभाग की

नगर पालिका पुष्कर में दो बार अध्यक्ष का पदभार संभाल चुके कमल पाठक पर लगे आरोपी 
की 

जांच करने नगर नियोजक जयपुर ओर स्वायत्त शासन विभाग की 

टीम बुधवार को पुष्कर पहुची ओर मौका निरीक्षण किया । 

 दरअसल पालिका पार्षद ओमप्रकाश डोळ्या ने स्वायत्त  शासन मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए अपने परिवार जनों को सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करवाने ओर स्वयं द्वारा व्यावसायिक निर्माण में नियमो की पालना नही करने पर उन्हें निलंबित करने की शिकायत दी थी । जिस पर विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा टीम बनाकर मौका निरक्षण किया गया । टीम में उप नगर नियोजक जयपुर राजपाल  चौधरी, स्वायत शासन विभाग अजमेर की उपनिदेशक अनुपमा टेलर शामिल थी।  जांच टीम ने शिकायत में उलेखित सम्पतियों का नाप करवाकर दस्तावेजो की जांच की । टीम का नेतृत्व कर रहे उप नगर नियोजक जयपुर राजपाल  चौधरी, स्वायत शासन विभाग अजमेर की उपनिदेशक अनुपमा टेलर ने बताया कि मामले में मौका मुआयना कर दस्तावेजो को खंगाला जा रहा है । जांच के बाद ही तथ्य सामने आ पाएंगे । गौरतलब है कि कांग्रेसी पार्षद ओमप्रकाश डोळ्या ओर भाजपा के दो बार बने पालिका अध्यक्ष कमल पाठक के बीच लंबे समय से राजनेतिक खीचतान जारी है । पूर्व में पालिका अध्यक्ष कमल पाठक द्वारा भी पार्षद पर पद के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जा चुके है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved