For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167945076
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव राजस्थान प्रभारी अजय माकन

Post Views 51

September 9, 2020

बुधवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने अजमेर पहुंचे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव राजस्थान प्रभारी अजय माकन 

बुधवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने अजमेर पहुंचे।

 मेरवाड़ा एस्टेट में हुए संवाद कार्यक्रम में दिनभर अजमेर संभाग के 5 जिलों

 के लगभग 65 वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों से बात करने के बाद अजय माकन शाम 5 बजे मीडिया से रूबरू हुए। माकन ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने बात रखी है और उनकी बात को सुना गया है। सभी से निवेदन किया गया है कि जनता के साथ संवाद स्थापित करें। साथ ही संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए। माकन ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा अपने मेनिफेस्टो में जो घोषणा की गई थी। उनके आधार पर किए गए कामों की रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने के लिए सभी प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रभारी मंत्रियों को जिलेवार जनसुनवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। अपील की गई है कि जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मीडिया के सामने मौजूद रहे। जब कांग्रेस पदाधिकारियों से अजय माकन के अजमेर आगमन पर हुए हंगामे के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने इसे पार्टी के अंदर का मामला बताते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved