For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155942319
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: ट्रोले और कार की टक्कर में सीआई समेत 4 लोगों की मौत, जयपुर में छुट्टियां बिताकर वापस लौट रहे थे ड्यूटी पर

Post Views 11

September 9, 2020

हादसा प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा में पाडलिया के पास नेशनल हाइवे पर हुआ टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा ट्राले में घुस गया

जिले के प्रतापगढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाइवे पर मंगलवार देर रात ट्राले और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में बांसवाड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चारों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हादसा प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र में पाडलिया के पास हुआ। कार सवार लोग जयपुर से बांसवाड़ा लौट रहे थे। मृतकों के परिजन जयपुर से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि सीआई अखिलेश अलवर जिले के बहरोड़ के रहने वाले थे। वह फिलहाल जयपुर में रह रहे थे और बांसवाड़ा में तैनात थे। जयपुर में छुट्टियां बिताने के बाद बांसवाड़ा लौट रहे थे।
बुधवार सुबह चारों को पोस्टमार्टम करवाया गया।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव के निकट बीती रात 3:30 बजे के हादसा हुआ। कार में सीआई अखिलेश सिंह जो बांसवाड़ा में तैनात थे। अपने मौसेरे भाई विनय यादव के साथ जयपुर से बांसवाड़ा के लिए निकले थे। साथ ही कार में दोनों की पत्नियां भी सवार थी। जिन की भी मौत हो गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved