Post Views 11
September 9, 2020
171 दिन बाद दिल्ली और नोएडा (ब्लू लाइन) के बीच बुधवार सुबह मेट्रो टेन शुरू हो गई। इसके अलावा, पिंक लाइन पर भी मेट्रो दौड़ने लगी है। इससे पहले 7 सितंबर को यलो लाइन पर यह सर्विस शुरू की गई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि इन लाइन पर सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 8 बजे के बीच मेट्रो चलाई जा रही है।
उधर, देश में मंगलवार को 89 हजार 852 मरीज बढ़े। वहीं, 74 हजार 607 लोग कोरोना बीमारी से स्वस्थ भी हुए। इस तरह देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 43 लाख 67 हजार 436 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved