Post Views 11
September 9, 2020
वाहन धोखाधडी का आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सिटी थाना पुलिस ने वाहन को धोखाधडी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर 4 वाहन जब्त किए। पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गीता भवन के पास खन्ना कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार पुत्र मदनलाल जैंन ने सिटी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि एलआईसी के सामने गिरनार टीवीएस शोरुम के मालिक मनोज कुमार पुत्र अशोक कुमार से नकद राशि अदा कर 4 वाहन खरीदें। शोरुम मालिक मनोज कुमार ने उक्त वाहनो को अन्य को बेचकर धोखाधडी को अंजाम दिया। सिटी पुलिस ने परिवादी अरविंद जैन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरनार शोरुम मालिक को धोखाधडी कर वाहन बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया व 4 वाहन जब्त किए। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई शुरु कर दी है।