Post Views 11
September 8, 2020
प्लाज्मा थैरेपी केन्द्र का निरीक्षण
संभागीय आयुक्त डॉ. मलिक ने अस्पताल में ब्लड बैंक के पास स्थित प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का अवलोकन कर प्लाज्मा थैरेपी केन्द्र का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कि पहल पर प्लाज्मा थैरेपी कोरोना मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित हो रही है। कोरोना से रिकवर हो चुके मरीजों को अपना प्लाज्मा दान करना चाहिए ताकि गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों का उपचार किया जा सके। उन्होंने चिकित्सकों, स्वंयसेवी संगठनों और जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोरोना में रिकवर हो चुके मरीजों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस अवसर पर प्लाज्मा दान करने वाले पुलिस उप अधीक्षक श्री खान मोहम्मद, डॉ. राकेश जैन एवं मोहित सोनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल जैन, प्राचार्य डॉ. वी.बी. सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. जोधा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved