For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167903460
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को करें प्लाजमा दान के लिए प्रेरित- डॉ. मलिक

Post Views 11

September 8, 2020

संभागीय आयुक्त ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को करें प्लाजमा दान के लिए प्रेरित- डॉ. मलिक

संभागीय आयुक्त ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

मरीजों से ली जानकारी, समुचित दवा रखने के निर्देश

प्लाज्मा दानदाताओं को किया सम्मानित

     अजमेर, 8 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषि मलिक ने जिले के चिकित्सकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि कोरोना से रिकवर हो चुके मरीजों को प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने चिकित्सालयों में दवा और जांच की व्यवस्था को अद्यतन रखने और प्रत्येक मरीज को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

     संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषि मलिक ने आज राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण कर प्लाज्मा थैरेपी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय की ओपीडी का निरीक्षण कर उपचार और जांच के लिए आए मरीजों से व्यक्तिशः जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि आपको ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए कितना इंतजार करना पड़ता है, जांच समय से हो रही है या नहीं, दवा काउंटर पर पूरी दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं? मरीजों से मिली जानकारी पर उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार के भी निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड का भी निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से बात की। मरीजों की फीडबैक के आधार पर चिकित्सालय प्रशासन व्यवस्थाओं में सुधार करेगा। अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर पानी टपकने एवं अन्य खामियों के सुधार पर उन्होंने निर्देश दिए कि आरएमआरसी की बैठक में इन बिन्दुओं पर भी चर्चा कर कार्य की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved