For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167655941
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: आपसी कहासुनी को लेकर भाई ने भाई का कत्ल कर डाला

Post Views 11

September 8, 2020

सदर थाना पुलिस ने हत्यारे भाई का किया गिरफ्तार

आपसी कहासुनी को लेकर भाई ने भाई का कत्ल कर डाला
सदर थाना पुलिस ने हत्यारे भाई का किया गिरफ्तार
शहर में असामाजिक तत्व बेखौफ होकर कर रहे गुंडागर्दी 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर के समीपवर्ती गाँव नूंद्री मेन्द्रातान के अलीनगर निवासी नावेद खान नामक यूवक की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीन और नावेद का मकान आमने सामने ही है और आपस में जाति भाई ही थे। शाम को करीब आठ बजे ही दोनों की बीच किसी मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी जिस पर अमीन ने गुस्से में आकर पास पड़े सरिये से उसके सर पर दे मारी। सर पर लगते ही नावेद नीचे गिर पड़ा जो वापस नहीं उठ पाया। हालांकि रात्रि में ही उसे राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से फरार हो चूका था। आरोपी के परिजनों से उसके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी और अन्य प्राप्त सूत्रों के आधार पर पीछा किया गया जिस पर सोजत सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान स्वीकार किया की उसका इरादा उसकी हत्या करने का नहीं था जबकि मेरे ही द्वारा उसके सर पर सरिये द्वारा किये गए वार से उसकी मौत हो गई। आरोपी को हवालात में बंद किया गया और मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हाथो सौप दिया गया। एक दिन पूर्व ही ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधेरी देवरी स्थित श्री सीमेंट के मुख्य गेट के सामने देर रात्रि बिच्छू गैंग के कुख्यात सरगना पुखराज उर्फ क्वालिश की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस पर पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। वहीं शव को सदर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वही घटनास्थल पर ब्यावर डिप्टी हीरालाल सैनी सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। मृतक क्वालिश उफ पुखराज बिच्छू गैंग का मुख्य सरगना था। जिस पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि देर रात पल्सर गाड़ी पर आए हमलावरों ने पुखराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह जैसे ही गोली लगने से बिच्छू गैंग के कुख्यात सरगना पुखराज उर्फ क्वालिश के मौत होने की खबर फैलने के बाद मृतक के ग्रामवासी व समर्थक युवाओ का राजकीय अमृतकौर अस्पताल मोर्चरी के बाहर भीड जमा होने लगी। युवाओ की भीड द्वारा मृतक के पक्ष में हंगामा करने व अस्पताल मार्ग जाम करने पर पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर भीड को हटाया। सदर थानाधिकारी जोधा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच मेु जुट गई है।     


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved