For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155836903
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए की जाएगी व्यवस्थाएं

Post Views 11

September 7, 2020

कोरोना पोजीटिव क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

अजमेर, 7 सितम्बर। अजमेर जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को सीमित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।

     जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में समस्त राजकीय कार्यालयों, आयोग, निगम एवं संस्थाओं में हाइपोक्लोराइड छिड़काव की व्यवस्था कार्यालय स्तर पर की जाएगी। कार्यालय की समस्त शाखाओं में सैनेटाइज, पोछा एवं सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ कार्यालय के मुख्य द्वार पर आगुन्तकों की थर्मल स्कैनिंग होगी।

     उन्होंने बताया कि शहर के समस्त बाजारों, भीड वाले क्षेत्रों में रेलिंग एवं दुकान काउन्टरों पर सप्ताह में दो बार हाइपोक्लोराइड के छिड़काव की व्यवस्था नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के समन्वय से सुनिश्चित की जाएगी। शहर के प्रमुख चयनित स्थानों पर भीड़ वाले क्षेत्रों में जिला रसद अधिकारी, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से थ्री लेयर मास्क का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

     उन्होंने बताया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों एवं नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नम्बरों की लिस्ट प्रकाशित कराए जाने की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जाएगी। इस लिस्ट एवं कोरोना से बचाव के लिए पैम्पलेट का वितरण कोरोना पोजीटिव पाए गए क्षेत्रों एवं सर्वे के दौरान आसपास के क्षेत्र में कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण पोजीटिव पाए गए क्षेत्र में जीरो मोबीलिटी के मध्यनजर मुख्य मार्ग, भीड़ एवं आवाजाही गतिविधियां प्रतिबंधित करने के लिए बेरीकेटिंग व्यवस्था के साथ-साथ सफेद रंग से गोले एवं लाईनिंग भी की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved