Post Views 11
September 7, 2020
अजमेर के रोडवेज बस स्टैंड से शुरू की गई बीकानेर के लिए बस सेवा
40 सवारियों के साथ नागौर के रास्ते बीकानेर तक जाएगी यह बस
आज अजमेर के रोडवेज बस स्टैंड से नागौर बीकानेर के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई, अधिकारियों ने बताया कि आज बीकानेर के लिए 11:40 पर बस रवाना की गई जो कि नागौर होते हुए चलाई जाएगी और वही बताया कि बीकानेर सहित यूपी के बरेली और कानपुर तथा मध्य प्रदेश के लिए भी बस चलाई गई है जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी और सभी बसों को सैनिटाइज कर अधिकतम 40 यात्रियों सहित ही रवाना किया जाएगा और बताया कि धीरे धीरे पूरी बस सेवा शुरू हो जाएगी
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved