For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119369724
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

राजस्थान न्यूज़: सत्ता-संगठन काे मजबूत करने के लिए कल कांग्रेसियों का मन टटोलेंगे माकन, पहले दिन जयपुर संभाग के छह जिलों के नेताओं से होंगे रूबरू

Post Views 11

September 7, 2020

माकन अपने दाैरे में प्रत्येक जिले से 50 या इससे अधिक लाेगाें के साथ फीडबैक बैठक करेंगे कांग्रेस संगठन के बीच संतुलन बनाना केंद्रीय नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी

अलग फीडबैक बैठक करके कांग्रेस से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं का मन टटाेलेंगे। वह इसी दिन जयपुर संभाग के हर जिले के नेताओं से बात करेंगे। माकन इन बैठकों के जरिए संगठन काे कैसे मजबूत बनाया जाए। गहलोत सरकार की याेजनाओं काे धरातल पर और मजबूती से कैसे ला जाएं।

इन सब मुद्दों पर विचार करेंगे। साथ ही माकन कांग्रेसियों से इस बात पर भी बात करेंगे कि राज्य सरकार जनहित में और क्या - क्या काम कर सकती है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता का ग्राउंड पर मान - सम्मान बढ़े। गाैरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन के बाद माकन के कार्यक्रम काे टाल दिया गया था।
हर जिले में इन 50 से करेंगे बात
माकन अपने दाैरे में प्रत्येक जिले से 50 या इससे अधिक लाेगाें के साथ फीडबैक बैठक करेंगे। इन 50 में विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, संगठन पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी व प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल रहेंगे। इनसे बात करके माकन प्रदेश कांग्रेस और सरकार के लिए बेहतर वर्किंग माॅडल का एक प्लान तैयार करेंगे।

इस प्लान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे और बेहतर सम्मान, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में कांग्रेस की छवि काे अच्छा और मजबूत बनाने सहित बिंदुओं पर काम हाेगा। साथ ही पार्टी में किस तरह से गुटबाजी काे खत्म किया जाए ये मुद्दे भी रहेंगे। इन सब फीडबैक बैठकों का ब्योरा भी कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाया जाएगा। माकन से मिलने के लिए संबंधित नेताओं काे सूचना भेज दी गई है। जयपुर संभाग के बाद अजमेर संभाग के नेताओं से माकन सीधा संवाद करेंगे।

सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है संगठन का विस्तार सितंबर के आखिर या अक्टूबर के पहले सप्ताह में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सकता है। इसके साथ ही संगठन के 39 जिलों में नए सिरे से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है।

इसको लेकर भी पार्टी के भीतर एक्सरसाइज चल रही है। हालांकि इस पर अंतिम रूप केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिया जाएगा, लेकिन गहलोत और पायलट गुट की यह कोशिश रहेगी कि संगठन में अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल कराया जाए।

ऐसे में कांग्रेस संगठन के बीच संतुलन बनाना केंद्रीय नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। संगठन में शामिल होने के लिए पार्टी के नेताओं ने अभी से ही जयपुर से लेकर दिल्ली तक की दौड़ शुरू कर दी है और अपने पक्ष में लाॅबिंग कर रहे है।

जन घोषणा पत्र के वादे, मंत्रियों के रिपाेर्ट कार्ड भी होंगे क्राॅस वेरिफाई
माकन ने कांग्रेस के जन घाेषणा पत्र के वादे और मंत्रियाें की वर्किंग परफाेर्मेंस पर रिपाेर्ट ली थी। इसमें मंत्रियाें ने जन घाेषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरी करने के दावे किए थे। ऐसे में माकन मंत्रियाें की रिपोर्ट और कांग्रेसी नेताओं से क्राॅसवेरिफाई भी करेंगे कि किस हद तक वर्किंग हुई। किस किस लेवल पर कमियां या अच्छा काम हुआ। कमियां रहने पर कांग्रेसियों ने क्या किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved