For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167577933
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: वोकल फ़ोर लोकल के लिए हर क्षेत्र में प्रयास करने होंगे:-सांसद दीयाकुमारी

Post Views 31

September 7, 2020

युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की कवायद


वोकल फ़ोर लोकल के लिए हर क्षेत्र में प्रयास करने होंगे:-सांसद दीयाकुमारी 

युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की कवायद 

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए क्षेत्र के सीमेंट, टायर और जिंक जैसे बडे उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ सांसद दीयाकुमारी ने जयपुर में लंबी और महत्वपूर्ण वार्ता की। वार्ता के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के चलते क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का संकट गहरा हो गया है। आत्मनिर्भर भारत और वोकल फ़ोर लोकल के लिए हर क्षेत्र में प्रयास करने होंगे। क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजग़ार के अवसर मिल सके इस ओर प्रयास करने की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि सभी बड़े उद्योगों को अपनी जरूरतों और मापदंडों के अनुरूप विश्वस्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने चाहिए ताकि विदेशी विशषज्ञों की आवश्यकता को शून्य किया जा सके और इसका लाभ स्थानीय व्यक्तियों को मिल सके। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि बैठक के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए ताकि तय मापदंडों के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके। वार्ता में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, अंबुजा सिमेंट, श्री सिमेंट, नीरमा सिमेंट, जेके टायर लिमिटेड के अधिकारीयो एवं भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी की रेजिस्ट्रार सुशीला शर्मा, मैन्युफ़ैक्चरिंग स्किल्स डिपार्टमेंट के डीन अनिल प्रताप राणा, उदयपुर विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति जे पी शर्मा उपस्थित थे।  



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved