For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146973736
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: बिच्छु गैंग के सरगना की गोली लगने से मौत

Post Views 21

September 7, 2020

अंधेरी देवरी श्री सीमेंट के मुख्य द्वार पर हुई फायरिंग

बिच्छु गैंग के सरगना की गोली लगने से मौत
अंधेरी देवरी श्री सीमेंट के मुख्य द्वार पर हुई फायरिंग 
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधेरी देवरी स्थित श्री सीमेंट के मुख्य गेट के सामने देर रात्रि बिच्छू गैंग के कुख्यात सरगना पुखराज उर्फ क्वालिश की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस पर पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। वहीं शव को सदर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वही घटनास्थल पर ब्यावर डिप्टी हीरालाल सैनी सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। मृतक क्वालिश उफ पुखराज बिच्छू गैंग का मुख्य सरगना था। जिस पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि देर रात पल्सर गाड़ी पर आए हमलावरों ने पुखराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह जैसे ही गोली लगने से बिच्छू गैंग के कुख्यात सरगना पुखराज उर्फ क्वालिश के मौत होने की खबर फैलने के बाद मृतक के ग्रामवासी व समर्थक युवाओ का राजकीय अमृतकौर अस्पताल मोर्चरी के बाहर भीड जमा होने लगी। युवाओ की भीड द्वारा मृतक के पक्ष में हंगामा करने व अस्पताल मार्ग जाम करने पर पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर भीड को हटाया। सदर थानाधिकारी जोधा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच मेु जुट गई है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved