Post Views 11
September 6, 2020
वृक्षारोपण के कार्य के लिए किया गया सफाई अभियान शुरू
कंटीली झाड़ियां व अनावश्यक घास फुस को जेसीबी की सहायता कराया साफ़
डब्लू गोस्वामी -जयपुर
ग्रामीण सांभर फुलेरा रोड़ पर पालिकाध्यक्ष विनोद सांभरिया की देख रेख में साफ सफाई अभियान शुरू किया गया। इस रोड़ पर कंटीली झाड़ियां व अनावश्यक घास फुस को जेसीबी की सहायता से साफ सफाई का कार्य कर समाजसेवी लोगों के सहयोग से वृक्षारोपण लगाने का कार्यक्रम किया जाना है। वृक्षारोपण के इस अभियान में टीम रामजी कुमावत द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विनोद सांभरिया, रामजी कुमावत, त्रिलोक सैनी, बंशी लाल जाट आदि लोग उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved