For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155860503
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अजमेर न्यूज़: लोक भविष्य निधि खाता योजना में ब्यावर डाक मण्डल रहा अव्वल

Post Views 101

September 6, 2020

उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने पर डाक सेवकों को पुरस्कृत किया गया

लोक भविष्य निधि खाता योजना में ब्यावर डाक मण्डल रहा अव्वल
उत्कृृष्ट प्रदर्शन करने पर डाक सेवकों को पुरस्कृत किया गया
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। लोक भविष्य निधि खाता योजना में ब्यावर डाक मण्डल रहा अव्वल/ उत्कृृष्ट प्रदर्शन कर्ता कर्मचारियों को पुरस्कृृत किया गया। ब्यावर प्रधान डाकघर प्रांगण में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह माननीय पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान दक्षिणी क्षैत्र, अजमेर के द्वारा माह अगस्त,2020 में आवंटित लोक भविष्य निधि खाता (पीपीएफ खातों) के लक्ष्य प्राप्ति में सम्पूर्ण अजमेर रीजन में  प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है है कि ब्यावर मण्डल को माह अगस्त 2020 में कुल 1000 खातों का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके विरूद्ध ब्यावर डाक मण्डल द्वारा लक्ष्य का 283 प्रतिषत लक्ष्य अर्थात् एक माह के अल्प समय में कुल 2830 पीपीएफ खाते खोले गये। इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप लक्ष्य प्राप्ति में सर्वाधिक पीपीएफ खाते खोलने वाले कर्मचारियों/ग्रामीण डाकसेवकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उक्त अभियान की मॉनिटरिंग मण्डल कार्यालय में श्री कैलाष चैधरी, सहायक अधीक्षक मुख्यालय, ब्यावर द्वारा मण्डल कार्यालय स्टॉफ से सहयोग लेकर की गई एवं इस समारोह में श्री विजय सिंह जैन, सहायक अधीक्षक डाकघर ब्यावर उपखण्ड जिनका प्रदर्षन इस अभियान में नसीराबाद एवं केकडी उपखण्ड से लगभग दुगना रहा भी उपस्थित रहे। आज के पारितोषिक वितरण समारोह में निम्न कर्मचारियों/ग्रामीण डाक सेवकों को उत्कृृष्ट प्रदर्षन करने के फलस्वरूप पुरस्कृत किया गया:- श्रवण कुमार छीपा, उपडाकपाल ब्यावर आरएस उपडाकघर, महादेव प्रसाद मीणा, उपडाकपाल नेहरूनगर उपडाकघर, एन.एम.श्रीमाली, उपडाकपाल शाहपुरा मौहल्ला उपडाकघर, सरदार सिंह, उपडाकपाल लोटियाना उपडाकघर, अजय कुमार, उपडाकपाल जवाजा उपडाकघर, साजन काठात, उपडाकपाल काबरा उपडाकघर, जमना लाल रैगर, उपडाकपाल केकडी उपडाकघर, नारायण सिंह, उपडाकपाल राजियावास उपडाकघर, हीरा सिंह, शाखा डाकपाल रावतमाल (लोटियाना उपडाकघर), शरमा लाल रैगर, शाखा डाकपाल डूंगर खेडा (जवाजा उपडाकघर), सांवर लाल सांखला, शाखा डाकपाल किताप (टांटोटी उपडाकघर), कुशाल सिंह, शाखा डाकपाल खोडमाल (बडाखेडा उपडाकघर), दाउ सिंह, डाकसेवक लोटियाना उपडाकघर, लादू राम टेलर, डाकसेवक जालिया ।। उपडाकघर, गौतम वैष्णव, डाकसेवक केकडी उपडाकघर, चेतन शाखाडाकपाल जीवाणा शाखाडाकघर, ताराचन्द देवडा, पोस्टमैन, ब्यावर प्रधान डाकघर को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाता भारतीय डाक विभाग की एक अधिक ब्याज देने वाली योजना है जो सभी व्यक्तियों हेतु उपलब्ध है। इस योजना की अवधि 15 वर्ष है एवं इस योजना में जमा कराई गई राषि पूर्णतय: इन्कम टैक्स से कर मुक्त है। इसी क्रम में क्षैत्रीय कार्यालय, राजस्थान दक्षिणी क्षैत्र, अजमेर द्वारा माह सितम्बर 2020 को सुकन्या समृृद्धि खाता माह के रूप में मनाने का निर्देष दिया है, एवं सितम्बर माह में सुकन्या समृृद्धि खाता खुलवाने से वंचित रही सभी बालिकाओं के सुकन्या समृृद्धि खाते खोलने का एक सघन अभियान चलाया जायेगा। ब्यावर मण्डल द्वारा इस अभियान का शुभारम्भ भी किया जा चुका है। सुकन्या समृृद्धि खाते 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खोला जाने वाला खाता है। जो कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा प्रारम्भ किये गये विषेष अभियान ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’’ के अंतर्गत प्रारम्भ किया गया खाता है। इस खातें में सर्वाधिक ब्याज दर देय है, आयकर में छूट है तथा साथ ही किया गया निवेष शत्् प्रतिषत सुरक्षित है। अत: आज ही सुकन्या समृृद्धि खाता खुलवायें व अपनी बिटिया का भविष्य सुरक्षित करें। आम जन की सुविधा हेतु ब्यावर मण्डल के सभी डाकघरों में विषेष काउन्टर की व्यवस्था भी की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved