Post Views 11
September 6, 2020
सट्टा पर्ची काटते हुए सटोरियो से 18 हजार जब्त कर किया गिरफ्तार
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सिटी थानाधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली थी की पिछले कुछ समय से बस स्टेंड के पास सटोरियो द्वारा सट्टा खेला जाता है। शनिवार को भी मुखबिर द्वारा मिली सुचना के आधार पर हेड कांस्टेबल कैलाश चन्द को मय जाप्ता भेजकर दबिश दी गई। मौके पर खाईवाली और सट्टा की पर्ची काटते हुए झूलेलाल कॉलोनी,गहलोत कॉलोनी निवासी दिलीप सिंधी पुत्र गुरना मल सिंधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से 18 हज़ार सांठ रूपये भी बरामद किये गए है। उक्त व्यक्ति अपने ठेले की आड़ लेकर सट्टा पर्चियां काट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ताकि इस धंधे में लिप्त अन्य लोगो की भी पहचान हो सके। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, दिनेश और कृष्ण थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved